{"_id":"5cb016babdec221461126fee","slug":"pinki-and-sakshi-ensure-two-more-medals-at-boxing-wc","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिंकी और साक्षी ने भी सेमीफाइनल में पहुंच पक्के किए पदक","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
पिंकी और साक्षी ने भी सेमीफाइनल में पहुंच पक्के किए पदक
Fri, 12 Apr 2019 10:10 AM IST
Sumit kumar
स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला
स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Fri, 12 Apr 2019 10:10 AM IST
विज्ञापन
boxing shimla
राष्ट्रमंडल खेलों की कांस्य पदक विजेता पिंकी रानी (51 किग्रा) और मौजूदा यूथ विश्व चैंपियन साक्षी (57 किग्रा) ने जर्मनी में चल रहे कोलोन मुक्केबाजी विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचकर पदक पक्के कर लिए। पिंकी ने थाईलैंड की फुंसांग काहिरांचाया को 5-0 से हराया। साक्षी ने डेनमार्क की सेसिले केल्ले को कड़े मुकाबले में विभाजित फैसले में मात दी।
विज्ञापन
मीना कुमारी (54 किग्रा) और पी बासुमतारी (64 किग्रा) पहले ही फाइनल और सेमीफाइनल में पहुंचकर पदक पक्का कर चुकी हैं। अंजलि तुशीर (69 किग्रा) को पहले ही दौर में डेनमार्क की वोने बीएक रासमुसेन के हाथों 0-5 से हार मिली। भारत का सात सदस्यीय दल इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भाग ले रहा है।
विज्ञापन