फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   PFA Awards 2022 Mohamed Salah named Footballer of the Year beats Cristiano Ronaldo and Kevin De Bruyne

PFA Awards 2022: मोहम्मद सालाह बने वर्ष के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर, क्रिस्टियानो रोनाल्डो और केविन डी ब्रुईन को पछाड़ा

Fri, 10 Jun 2022 09:38 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: रोहित राज Updated Fri, 10 Jun 2022 09:38 PM IST
सार

मोहम्मद सालाह ने प्रीमियर लीग में 23 गोल किए थे। पीएफए पुरस्कार मिलने पर सालाह ने कहा कि मेरे पास ट्रॉफियों के लिए एक कमरा है। उसमें और जगह है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मेरा प्रयास टीम की जीत में योगदान करना रहता है।

विज्ञापन
PFA Awards 2022 Mohamed Salah named Footballer of the Year beats Cristiano Ronaldo and Kevin De Bruyne
मोहम्मद सालाह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लिवरपूल के फारवर्ड मोहम्मद सालाह दूसरी बार वर्ष के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर बने हैं। उनको यह पुरस्कार पेशेवर साथी खिलाड़ियों की वोटिंग के आधार पर मिल है। 20 गोल करने वाली चेल्सी की स्ट्राइकर सैम केर को श्रेष्ठ महिला फुटबॉलर का पुरस्कार मिला है। प्रोफेशनल फुटबॉलर्स एसोसिएशन (पीएफए) का एक से अधिक बार यह पुरस्कार पाने वाले सालाह सातवें खिलाड़ी हैं। 
विज्ञापन


मोहम्मद सालाह ने प्रीमियर लीग में 23 गोल किए थे। पीएफए पुरस्कार मिलने पर सालाह ने कहा कि मेरे पास ट्रॉफियों के लिए एक कमरा है। उसमें और जगह है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मेरा प्रयास टीम की जीत में योगदान करना रहता है।
विज्ञापन


ये खिलाड़ी थे पुरस्कार की दौड़ में 
पीएफए का वर्ष का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनने की दौड़ में मैनचेस्टर यूनाइटेड के क्रिस्टियाना रोनाल्डो, मैनचेस्टर सिटी के केविन डी ब्रुईन, टोटेनहम के हैरी केन, लिवरपूल के वर्जिल वान डाइक और सादियो माने शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैम केर ने रचा इतिहास
चेल्सी को खिताब दिलाने में मदद करने वाली महिला खिलाड़ी सैम केर ने 20 गोल किए। इसके लिए उन्हें वुमन प्लेयर ऑफ द ईयर का पुरस्कार मिला। यह पुरस्कार जीतने वाली वह ऑस्ट्रेलिया की पहली फुटबॉलर (महिला और पुरुष दोनों में) हैं। वर्ष 2000 में हेरी केवेल ने यंग प्लेयर ऑफ द ईयर का पुरस्कार जीता था। केर वुमन सुपर लीग में वर्ष में सबसे ज्यादा गोल करने वाली खिलाड़ी रहीं। पुरस्कार मिलने पर सैम केर ने कहा कि मेरे लिए यह बहुत बड़ा पुरस्कार है, क्योंकि इसके लिए साथी खिलाड़ियों ने वोट किया था।

ये बने यंग प्लेयर
मैनचेस्टर सिटी के फारवर्ड फिल फोडेन ने यंग प्लेयर ऑफ द ईयर का पुरस्कार जीता। सिटी की ही लौरेन हेंप ने चौथी बार यंग महिला का पुरस्कार जीता।

मेंस टीम ऑफ द ईयर
एलिसन (लिवरपूल), ट्रेंट अलेक्जेंडर आर्नाल्ड (लिवरपूल), वर्जिन वान डाइक (लिवरपूल), एंटोनिया रुड्रिगर (चेल्सी), जाओ कंसेलो (मैनचेस्टर सिटी), केविन डी ब्रुईन (मैनचेस्टर सिटी), थियागो अल्कांट्रा (लिवरपूल), बर्नार्डो सिल्वा (मैनचेस्टर सिटी), सादियो माने (लिवरपूल), क्रिस्टियानो रोनाल्डो (मैनचेस्टर यूनाइटेड), मोहम्मद सालाह (लिवरपूल)। 


वुमंस टीम ऑफ द ईयर
एन-कार्टिन बर्गर (चेल्सी), ओना बैटल (मैनचेस्टर यूनाइटेड), लीह विलियमसन (आर्सेनल), मिली ब्राइट (चेल्सी), एलेक्स ग्रीनवुड (मैनचेस्टर सिटी), किम लिटल (आर्सेनल), कैरोलीन वीर (मैनचेस्टर सिटी), गुरो रीटेन (चेल्सी), लौरेन हेंप (मैनचेस्टर सिटी), सैम केर (चेल्सी), विविआने मीडेमा (आर्सेनल)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed