{"_id":"61744104a2ad77421a6f91e8","slug":"pci-chairman-deepa-malik-says-it-was-very-difficult-to-find-sponsor-for-tokyo-paralympics","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tokyo Paralympics: दीपा मलिक का छलका दर्द, कहा- कोरोना के कारण प्रायोजक ढूंढने के लिए करना पड़ा था संघर्ष","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
Tokyo Paralympics: दीपा मलिक का छलका दर्द, कहा- कोरोना के कारण प्रायोजक ढूंढने के लिए करना पड़ा था संघर्ष
Sat, 23 Oct 2021 10:37 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 23 Oct 2021 10:37 PM IST
सार
भारतीय पैरालंपिक समिति (पीसीआई) की अध्यक्ष दीपा मलिक ने शनिवार को कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण इस साल कस टोक्यो पैरालंपिक खेलों 2020 से पहले भारतीय टीम के लिए प्रायोजक ढूंढने के लिए समिति को संघर्ष करना पड़ा था।
विज्ञापन
deepa malik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय खिलाड़ियों ने इस साल टोक्यो में आयोजित पैरालंपिक खेलों में ऐतिहासिक और यादगार प्रदर्शन किया। भारतीय एथलीट्स ने यहां रिकॉर्ड 19 पदक अपने नाम किए जो उसका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। हालांकि खिलाड़ियों को यहां तक का सफर तय करने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा।
विज्ञापन
भारतीय पैरालंपिक समिति (पीसीआई) की अध्यक्ष दीपा मलिक ने शनिवार को कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण इस साल कस टोक्यो पैरालंपिक खेलों 2020 से पहले भारतीय टीम के लिए प्रायोजक ढूंढने के लिए समिति को संघर्ष करना पड़ा था।
विज्ञापन
अर्जुन पुरस्कार विजेता इस पूर्व खिलाड़ी ने कहा कि यह पीसीआई की सोच में आई बदलाव का ही नतीजा है कि दीपा मलिक जैसी खिलाड़ी पैरालंपिक समिति की अध्यक्ष है। उन्होंने कहा, ‘आज हम जिस चीज का जश्न मना रहे हैं, वह टोक्यो पैरालंपिक 2020 के नायक हैं, उनकी तारीफ की जानी चाहिए, पीसीआई की तारीफ होनी चाहिए। पीसीआई ने खिलाड़ियों के विकास को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम बनाया। अगर उनका ध्यान खिलाड़ियों पर नहीं होता तो दीपा मलिक कभी अध्यक्ष बनने के लिए नामांकित नहीं होती।’
विज्ञापन
पद्मश्री पुरस्कार से नवाजी जा चुकीं दीपा मलिक ने एक सम्मान समारोह में कहा कि पीसीआई यह सुनिश्चित करना चाहता है कि खिलाड़ी को किसी भी चीज की कमी ना हो, जाए चाहे प्रायोजन हो या पैसा।’ उन्होंने कहा, ‘कोविड-19 महामारी के कारण हम (पीसीआई) संघर्ष कर रहे थे, हमें वैसा प्रायोजन नहीं मिल पा रहा था जैसा हम चाहते थे।'