फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Patna Pirates vs Bengaluru Bulls pro kabaddi 2018 live updates

PKL 2018: शेर की तरह खेले पवन सेहरावत, सांस थाम देने वाले मुकाबले में बेंगलुरु ने पटना को पटका

Wed, 31 Oct 2018 10:42 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 31 Oct 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
Patna Pirates vs Bengaluru Bulls pro kabaddi 2018 live updates
PATvBEN

प्रो कबड्डी 2018 के 42वें सांस थाम देने वाले मुकाबले में बेंगलुरु बुल्स ने रोमांचक जीत दर्ज की। बुधवार को पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में जोन बी के तहत खेले गए इस मुकाबले में बंगलुरु बुल्स ने गत चैंपियन पटना पायरेट्स को 43-41 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही बेंगलुरु बुल्स जोन बी में 21 अकों के साथ शीर्ष पर है। वहीं, गत चैंपियन पटना पायरेट्स 18 अंकों के साथ पांचवं पायदान पर मौजूद है।

विज्ञापन


इस मुकाबले में बेंगलुरू बुल्स की तरफ से रेडर पवन कुमार सेहरावत ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने 14 रेड में 14 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि काशिली अडाके 4 टैकल में 4 अंकों के साथ टॉप डिफेंडर रहे। वहीं, गत चैंपियन पटना पायरेट्स की तरफ से मनजीत ने उम्दा प्रदर्शन किया। उन्होंने 15 रेड में 10 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि डिफेंडर कुलदीप सिंह ने 7 टैकल में 4 प्वाइंट्स हासिल किए। 
विज्ञापन


बता दें कि इस मुकाबले में बेंगलुरु बुल्स को 29 रेड प्वाइंट्स, 10 टैकल प्वाइंट्स, 2 ऑलआउट प्वाइंट्स और 2 एक्सट्रा प्वाइंट्स मिले। वहीं, पटना चैंपियन को 22 रेड प्वाइंट्स, 13 टैकल प्वाइंट्स, 4 ऑलआउट प्वाइंट्स और 2 एक्स्ट्रा प्वाइंट्स मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed