{"_id":"5c1a80acbdec2256e37bc050","slug":"patna-pirates-vs-bengaluru-bulls-match-tied-in-pro-kabaddi-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रो कबड्डी 2018: पटना ने रोमांचक मुकाबले में बेंगलुरु को 40-40 से बराबरी पर रोका ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
प्रो कबड्डी 2018: पटना ने रोमांचक मुकाबले में बेंगलुरु को 40-40 से बराबरी पर रोका
Wed, 19 Dec 2018 11:02 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Wed, 19 Dec 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
pro kabaddi league 2018
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटना पाइरेट्स ने 20 सेकंड से भी कम समय में तीन अंक जुटाकर बुधवार को प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) छह में बेंगलुरु बुल्स को रोमांचक मुकाबले में 40-40 से बराबरी पर रोक दिया। विकास जगलान पटना के हीरो रहे जिन्होंने एक टैकल और दो रेड अंक जुटाकर टीम को हार से बचाया।
विज्ञापन
प्रदीप नरवाल 17 अंक अर्जित कर पटना के शीर्ष स्कोरर रहे। बंगलूरु के लिए रोहित कुमार ने सर्वाधिक 16 अंक और महेंद्र ने पांच अंक जुटाए। पटना अभी प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है, जबकि बंगलूरु क्वालिफाई कर चुका है।
विज्ञापन
वहीं, दूसरे मुकाबले में गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स ने जयपुर पिंक पैंथर्स को 33-31 से हराया।