{"_id":"5be6feb2bdec22694623dda7","slug":"patna-pirates-beats-bengal-warriors-by-50-30-in-pro-kabaddi-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रो कबड्डी 2018: गत चैंपियन पटना पायरेट्स की धमाकेदार जीत, बंगाल वॉरियर्स को 50-30 से पटका","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
प्रो कबड्डी 2018: गत चैंपियन पटना पायरेट्स की धमाकेदार जीत, बंगाल वॉरियर्स को 50-30 से पटका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 10 Nov 2018 09:39 PM IST
विज्ञापन
pro kabaddi 2018
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गत चैंपियन पटना पायरेट्स ने शनिवार को प्रो कबड्डी के 56वें मुकाबले में बंगाल वॉरियर्स पर धमाकेदारी जीत दर्ज की। मुंबई के एनएससीआई इनडोर स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पटना ने बंगाल को 50-30 से रौंदा। इस जीत के साथ ही पटना पायरेट्स जोन 'बी' में 28 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर पहुंच गई है, जबकि बंगाल की टीम 27 अंकों के साथ चौथे स्थान पर मौजूद है।
विज्ञापन
इस मुकाबले में पटना की तरफ से दीपक नरवाल ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 17 रेड में 12 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि जयदीप 7 टैकल में 5 अंकों के साथ टॉप डिफेंडर रहे। वहीं, बंगाल वॉरियर्स की तरफ से अमित नागर ने 9 रेड में 6 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि डिफेंडर रण सिंह ने 5 टैकल में 3 प्वाइंट्स हासिल किए।
विज्ञापन
बता दें कि इस मुकाबले में पटना पायरेट्स एक बार, जबकि बंगाल की टीम 3 बार ऑलआउट हुई। पटना को 28 रेड प्वाइंट्स, 15 टैकल प्वाइंट्स, 6 ऑलआउट प्वाइंट्स और 1 एक्सट्रा प्वाइंट्स मिले। वहीं, बंगाल को 17 रेड प्वाइंट्स, 10 टैकल प्वाइंट्स, 2ऑलआउट प्वाइंट्स और 1 एक्स्ट्रा प्वाइंट्स मिले।
विज्ञापन