{"_id":"5bf58780bdec225c571278e4","slug":"patna-pirates-beat-tamil-thalaivas-by-45-27-in-pro-kabaddi-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रो कबड्डी 2018: गत चैंपियन पटना पायरेट्स की धमाकेदार जीत, तमिल थलाइवाज को 45-27 से रौंदा","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
प्रो कबड्डी 2018: गत चैंपियन पटना पायरेट्स की धमाकेदार जीत, तमिल थलाइवाज को 45-27 से रौंदा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 21 Nov 2018 09:57 PM IST
विज्ञापन
pro kabaddi
गत चैंपियन पटना पायरेट्स ने बुधवार को प्रो कबड्डी 2018 के 74वें मुकाबले में तमिल थलाइवाज पर धमाकेदार जीत दर्ज की। अहमदाबाद के ट्रांसस्टेडिया एरीना में खेले गए इस मुकाबले में पिछली बार की चैंपियन पटना ने तमिल थलाइवाज को 45-27 से करारी मात दी।
विज्ञापन
इस मुकाबले में पटना पायरेट्स के कप्तान प्रदीप नरवाल ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 18 रेड में 13 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि मनजीत 5 टैकल में 3 अंकों के साथ टॉप डिफेंडर रहे। वहीं, तमिल थलाइवाज की तरफ से कप्तान अजय ठाकुर ने 16 रेड में 8 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि मनजीत छिल्लर ने 8 टैकल में 3 प्वाइंट्स हासिल किए।
विज्ञापन
बता दें कि इस मुकाबले में पटना पायरेट्स को 28 रेड प्वाइंट्स, 10 टैकल प्वाइंट्स, 6 ऑलआउट प्वाइंट्स और 1 एक्सट्रा प्वाइंट्स मिले। वहीं, तमिल थलाइवाज को 21 रेड प्वाइंट्स, 4 टैकल प्वाइंट्स, 2 ऑलआउट प्वाइंट्स और 0 एक्स्ट्रा प्वाइंट्स मिले।
विज्ञापन