{"_id":"61da2acc52219750e165f1a6","slug":"parth-salunkhe-and-ankita-bhakat-top-qualifications-and-atanu-das-deepika-kumari-down-in-national-ranking-archery-tournament","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीरंदाजी: पार्थ और अंकिता क्वालिफिकेशन में शीर्ष पर, दीपिका व अतानु पिछड़े","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
तीरंदाजी: पार्थ और अंकिता क्वालिफिकेशन में शीर्ष पर, दीपिका व अतानु पिछड़े
Sun, 09 Jan 2022 05:52 AM IST
Jeet Kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 09 Jan 2022 05:52 AM IST
सार
जाधव चौथे, अतानु आठवें और रॉय 15वें स्थान पर रहे। तीन बार की ओलंपियन दीपिका कुमारी महिलाओं के रिकर्व वर्ग में अंकिता भगत (668) और सिमरनजीत कौर के पीछे तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
दीपिका कुमारी/अतानु दास
- फोटो : twitter
विस्तार
मौजूदा राष्ट्रीय चैंपियन पार्थ सौलंकी शनिवार को यहां राष्ट्रीय रैंकिंग तीरंदाजी टूर्नामेंट के क्वालिफिकेशन राउंड में शीर्ष पर रहे जबकि टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेने वाली प्रवीण जाधव, अतानु दास और अनुभवी तरुणदीप रॉय की तिकड़ी पिछड़ गई।
विज्ञापन
महाराष्ट्र के 18 साल के तीरंदाज ने 680 अंक जुटाकर पुरुष रिकर्व वर्ग के क्वालिफिकेशन दौर में शीर्ष स्थान हासिल किया जबकि सेना के बी धीरज और सुकमणि बाबरेकर क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
जाधव चौथे, अतानु आठवें और रॉय 15वें स्थान पर रहे। तीन बार की ओलंपियन दीपिका कुमारी महिलाओं के रिकर्व वर्ग में अंकिता भगत (668) और सिमरनजीत कौर के पीछे तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन