फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Parliaments standing committee will take stock of Indian teams Olympic preparations

संसद की स्थायी समिति भारतीय दल की ओलंपिक की तैयारियों का लेगी जायजा

Tue, 13 Oct 2020 06:31 AM IST
Rajeev Rai हेमंत रस्तोगी, नई दिल्ली
हेमंत रस्तोगी, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 13 Oct 2020 06:31 AM IST
सार

31 सांसदों की समिति खिलाड़ियों से मिलेगी तैयारी स्थलों का करेगी दौरा
 

विज्ञापन
Parliaments standing committee will take stock of Indian teams Olympic preparations
Parliament - फोटो : पीटीआई

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक की तैयारियों पर इस बार लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर संसद की ओर से नजर रखी जाएगी। संसद की मानव संसाधन विकास की स्थायी समिति भारतीय दल के ओलंपिक की तैयारियों का जायजा लेने जा रही है। तैयारियां किस तरह की रहीं। इनमें क्या खामी रही और क्या किया जाने की जरूरत है, किस तरह की सुविधाएं और होनी चाहिए? इन सारी बातों का जवाब स्थायी समिति संसद के समक्ष रखेगी। राज्यसभा सांसद विनय सहस्रबुद्धे की अगुवाई वाली 31 सदस्यीय समिति जल्द ही खिलाड़ियों के ट्रेनिंग स्थलों का दौरा करेगी और उनसे बात भी करेगी। 

विज्ञापन


जल्द खिलाड़ियों से मिलेगी समिति
स्थायी समित में ज्योतिरादित्य सिंधिया, मेरठ के सांसद राजेंद्र अग्रवाल, राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय दल के चेफ डि मिशन रहे सांसद भुवनेश्वर कालिता जैसे लोग शामिल हैं। ऐसे उदाहरण कम ही देखने को मिले हैं जब संसद की स्थायी समिति खुद ओलंपिक की तैयारियों का जायजा लेने जा रही है। हालांकि तैयारियों का जायजा लेने का दौर अब तक शुरू हो जाना था, लेकिन कोरोना के चलते इसे टाल दिया गया था, लेकिन अब समिति इस पर काम शुरू करने जा रही है। इस वक्त दिल्ली, पटियाला, सोनीपत, बंगलूरू में खिलाड़ी ओलंपिक की तैयारियां कर रहे हैं। इन्हीं में से किसी एक सेंटर में समिति दौरा करेगी।
विज्ञापन


तैयारियों के बारे में समिति ने मांगे जवाब
राज्य सभा सचिवालय की ओर से खेल मंत्रालय से तैयारियों के संबंध में जवाब मांगना भी शुरू कर दिए गए हैं। सचिवालय ने मंत्रालय से पूछा कि उनकी ओर से ओलंपिक की तैयारियों के संबंध में अब तक क्या कदम उठाए गए हैं? यही नहीं उनकी ओर से ओलंपिक की तैयारियों में जुटे खिलाड़ियों की सूची और उन्हें कोचिंग देने वाले सपोर्ट स्टाफ की भी सूची मांगी गई है। मंत्रालय से यह भी पूछा गया है कि पांच ऐसे खेलों के नाम बताएं जिनसे ओलंपिक में सबसे अच्छे प्रदर्शन और पदक की संभावनाएं हैं। यही नहीं इस संबंध में खेल संघों से पदक की संभावनाओं के बारे में पूरा ब्योरा भी मांगा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed