फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Paris Olympics: Vishnu qualifies for the Olympics for the second consecutive time, becomes 1st Indian sailor

Paris Olympics: विष्णु ने लगातार दूसरी बार ओलंपिक के लिए क्वालिफाई किया, ऐसा करने वाले पहले भारतीय सेलर बने

Wed, 31 Jan 2024 10:50 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड। Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 31 Jan 2024 10:50 PM IST
सार

मुंबई स्थित सेना नौकायन नोड में सूबेदार 24 साल के सरवनन ने यहां आईएलसीए-सात विश्व चैंपियनशिप में 152 प्रतिभागियों के बीच 26वें स्थान पर रहते हुए पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई किया।

विज्ञापन
Paris Olympics: Vishnu qualifies for the Olympics for the second consecutive time, becomes 1st Indian sailor
विष्णु - फोटो : PTI

विस्तार

एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता विष्णु सरवनन लगातार दो ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने वाले पहले भारतीय सेलर (पाल नौकायन खिलाड़ी) बने। उन्होंने बुधवार को यहां विश्व चैंपियनशिप के जरिये पेरिस ओलंपिक के लिए जगह बनाई।
विज्ञापन


मुंबई स्थित सेना नौकायन नोड में सूबेदार 24 साल के सरवनन ने यहां आईएलसीए-सात विश्व चैंपियनशिप में 152 प्रतिभागियों के बीच 26वें स्थान पर रहते हुए पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई किया। ओलंपिक का आयोजन इस साल फ्रांस के पेरिस में 26 जुलाई से 11 अगस्त तक होगा।
विज्ञापन


सरवनन एशियाई देशों के खिलाड़ियों के बीच शीर्ष पर रहे। उन्होंने एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता सिंगापुर के खिलाड़ी को पछाड़ा। सरवनन का कुल स्कोर 174 रहा। मानक नियमों के अनुसार, इसमें से 49 के उनके न्यूनतम स्कोर को हटा दिया गया जिससे उनका नेट स्कोर 125 रहा। विष्णु 2019 अंडर-21 विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed