फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Paris Olympics: Two women coaches will accompany women wrestlers in the Olympic qualifiers, camp held on 27th

Paris Olympics: ओलंपिक क्वालिफायर में महिला पहलवानों के साथ जाएंगी दो महिला कोच, 27 मार्च से लगेगा शिविर

Thu, 21 Mar 2024 09:38 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 21 Mar 2024 09:38 AM IST
सार

कुश्ती महासंघ ने पुरुष फ्रीस्टाइल टीम के साथ द्रोणाचार्य अवार्डी जगमिंदर, विनोद कुमार और अनिल मान, ग्रीको रोमन टीम के साथ हरगोविंद, अनिल कुमार, विक्रम शर्मा और महिला टीम के साथ विरेंदर कुमार के अलावा महिला कोच मंजीत रानी और सोनिया मोर को नियुक्त किया है।

विज्ञापन
Paris Olympics: Two women coaches will accompany women wrestlers in the Olympic qualifiers, camp held on 27th
विनेश - फोटो : संवाद

विस्तार

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) से बहाली के बाद भारतीय कुश्ती महासंघ ने 11 अप्रैल से होने जा रही एशियाई चैंपियनशिप और 19 अप्रैल से शुरू हो रहे एशियाई ओलंपिक क्वालिफायर के लिए महिला पहलवानों की टीम के साथ दो महिला प्रशिक्षकों को भेजने का फैसला लिया है। यही नहीं महासंघ ने तदर्थ समिति की ओर से नियुक्त प्रशिक्षकों की जगह पुुराने प्रशिक्षकों को भी वापस बुला लिया है।
विज्ञापन


इन दोनों टूर्नामेंट में पुरुष फ्रीस्टाइल टीम के चीफ कोच ओलंपियन जगमिंदर सिंह, महिला टीम के विरेंदर कुमार और ग्रीको रोमन टीम के मुख्य प्रशिक्षक हरगोविंद सिंह होंगे। टूर्नामेंट की तैयारियों के लिए 27 मार्च से पुरुष पहलवानों का शिविर सोनीपत और महिला पहलवानों का गांधीनगर या एनआईएस पटियाला में लगाया जाएगा।
विज्ञापन


विनेश समेत ट्रायल में जीते पहलवानों की एंट्री भेजी
कुश्ती महासंघ ने पुरुष फ्रीस्टाइल टीम के साथ द्रोणाचार्य अवार्डी जगमिंदर, विनोद कुमार और अनिल मान, ग्रीको रोमन टीम के साथ हरगोविंद, अनिल कुमार, विक्रम शर्मा और महिला टीम के साथ विरेंदर कुमार के अलावा महिला कोच मंजीत रानी और सोनिया मोर को नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला पहलवानों के शिविर के लिए साई को गांधीनगर या एनआईएस पटियाला का प्रस्ताव दिया गया है। इन दोनों स्थानों पर शिविर नहीं लगने की स्थिति में साई सेंटर भोपाल के लिए प्रयास किया जाएगा। कुश्ती महासंघ ने हाल ही में इन दोनों टूर्नामेंट के लिए हुए चयन ट्रायल के विजेताओं की एंट्री भेज दी है। इनमें 50 भार वर्ग में विनेश फोगाट का नाम भी शामिल है।


एथलीट कमीशन के चुनाव 24 अप्रैल से
आईओए के कहने पर महासंघ एथलीट कमीशन का चुनाव फेडरेशन कप के दौरान छत्तीसगढ़ में 24-25 अप्रैल को कराने जा रहा है। प्रत्येक राज्य संघ से दो एथलीट सात पदों के लिए नामांकन भरेंगे। सात पदों में दो महिलाओं का होना अनिवार्य है। अभी तक लंदन ओलंपिक के पदक विजेता योगेश्वर दत्त एथलीट कमीशन के चेयरमैन थे, लेकिन यूडब्ल्यूडब्ल्यू के नियम के अनुसार कमीशन का चुनाव मौजूदा या फिर बीते चार वर्ष में खेलने वाला पहलवान ही लड़ सकता है। ऐसे में वह चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। महासंघ ने यह भी साफ कर दिया है कि राज्य संघों के चुनाव खेल संहिता के अनुसार कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed