फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Paralympics medallist Deepa malik wins New Zealand PMs Sir Edmund Hillary Fellowship

पैरालंपियन दीपा मलिक को मिला बड़ा सम्मान 'सर एडमंड हिलेरी फेलोशिप'

Thu, 11 Apr 2019 04:49 PM IST
Mukesh Jha भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Published by: Mukesh Jha Updated Thu, 11 Apr 2019 04:49 PM IST
विज्ञापन
Paralympics medallist Deepa malik wins New Zealand PMs Sir Edmund Hillary Fellowship
deepa malik - फोटो : pti

रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता दीपा मलिक को गुरुवार को उनकी 'प्रेरणादायी उपलब्धि' के लिए गुरुवार को न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री की तरफ से सर एडमंड हिलेरी फैलोशिप 2019 के लिए चुना गया।    

विज्ञापन

रियो ओलंपिक 2016 में गोला फेंक की एफ53 स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाली 48 वर्षीय दीपा भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेल, सांस्कृतिक और लोगों के बीच आपसी संबंध प्रगाढ़ करने के लिए काम करेगी। 
विज्ञापन


न्यूजीलैंड उच्चायोग ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘हमें यह घोषणा करते हुए अपार खुशी हो रही है कि 2019 के लिये न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री की तरफ से सर एडमंड हिलेरी फेलोशिप से भारतीय पैरालंपिक एथलीट दीपा मलिक को सम्मानित किया गया है। प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न द्वारा दी गयी इस फैलोशिप का उद्देश्य भारत और न्यूजीलैंड के बीच संबंधों को मजबूत करना है।’’    
विज्ञापन
विज्ञापन


इस फैलोशिप के तहत दीपा न्यूजीलैंड दौरे पर जाकर प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न से मिलेंगी। पैरालंपिक खेल संगठनों के दौरे करेगी तथा न्यूजीलैंड के एथलीटों, विद्यार्थियों और मीडिया के अलावा भारतीय समुदाय के लोगों से भी मिलेगी। 


दीपा 2016 में पैरालंपिक खेलों में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी थी। वह लगातार तीन एशियाई पैरा खेलों 2010, 2014 और 2018 में पदक जीतने वाली एकमात्र भारतीय खिलाड़ी है। वह पदमश्री और अर्जुन पुरस्कार विजेता भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed