फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Paralympic committee donated 500 ppe kits to delhi government against covid 19

कोरोना से जंग: भारतीय पैरालंपिक समिति ने दिल्ली सरकार को दी 500 पीपीई किट की मदद

Mon, 27 Apr 2020 05:32 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 27 Apr 2020 05:32 AM IST
विज्ञापन
Paralympic committee donated 500 ppe kits to delhi government against covid 19
- फोटो : अमर उजाला

भारतीय पैरालंपिक समिति ने कोरोना महामारी के खिलाफ जंग में राज्य और केंद्र सरकार को पीपीई (निजी सुरक्षा उपकरण) किट दान देने का फैसला किया। पीसीआई महासचिव गुरशरण सिंह ने कहा कि पीसीआई ने शनिवार को दिल्ली सरकार को 500 पीपीई किट दान दी थीं और वह सोमवार को केंद्र सरकार को 1000 किट देने के लिए तैयार है।

विज्ञापन

 


सिंह ने पीटीआई से कहा, ‘पीसीआई ने दिल्ली सरकार को 500 पीपीई किट डोनेट की हैं। हमने आप (आम आदमी पार्टी) राज्यसभा सांसद एन डी गुप्ता को शनिवार को ये किट दीं।’ सिंह और पीसीआई संचालन बोर्ड के सदस्य अशोक बेदी ने किट सौंपी जो बेंगलुरू में बनी हैं।

उन्होंने कहा, ‘हम केंद्रीय खेल सचिव को सोमवार को 1000 पीपीई किट देंगे जो केंद्र सरकार को हमारी ओर से डोनेशन है।’ पिछले महीने पीसीआई स्टाफ ने पीएम-केयर्स फंड में एक दिन का वेतन दान में दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed