{"_id":"5c98db02bdec2214666d7b56","slug":"paralympian-deepa-malik-join-bharatiya-janata-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैरालंपियन दीपा मलिक ने थामा भाजपा का दामन, उम्र से ज्यादा जीते हैं स्वर्ण पदक ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
पैरालंपियन दीपा मलिक ने थामा भाजपा का दामन, उम्र से ज्यादा जीते हैं स्वर्ण पदक
Mon, 25 Mar 2019 07:13 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Mon, 25 Mar 2019 07:13 PM IST
विज्ञापन
पैरालंपियन दीपा मलिक
पैरालंपियन दीपा मलिक ने सोमवार को लोकसभा चुनाव 2019 से पहले भाजपा का दामन थाम लिया। दीपा ने दिल्ली के बीजेपी मुख्यालय में शाम 4 बजे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ज्वाइन किया।
विज्ञापन
पहले ट्यूमर से और फिर ओलंपिक में इतिहास रचकर देश का नाम रोशन करने वाली दीपा ने 48 साल की उम्र में अपना कदम अब राजनीति की तरफ बढ़ाया है। 30 सितंबर 1970 को हरियाणा के सोनीपत स्थित भैंसवाल गांव में जन्मीं दीपा मलिक का जीवन काफी असहज रहा है, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी।
विज्ञापन
बता दें कि दीपा को 29 साल की उम्र में लकवा मार गया था। उनके कमर के नीचे का पूरा हिस्सा पैरालाइज्ड है। रीढ़ में ट्यूमर होने की वजह से वह चल नहीं पाती हैं। 18 साल से व्हील चेयर पर हैं, लेकिन दीपा दर्द और हालातों को मात देकर ओलंपिक में इतिहास रचा।
विज्ञापन
रियो पैरालंपिक सिल्वर मेडलिस्ट दीपा मलिक ने अपनी उम्र से ज्यादा स्वर्ण पदक जीतकर जज्बे, जोश और जीवटता की मिसाल पेश की है। दीपा की उम्र 48 साल है और उसके पास 50 से ज्यादा स्वर्ण पदक हैं। बता दें कि दीपा ने 17 अलग-अलग खेलों में 58 नेशनल गोल्ड मेडल जीते हैं।