फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Para World Cup1 Avani Lekhara sets world record wins gold and secures place in Paris Paralympics

Para World Cup1: अवनि लेखरा ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, स्वर्ण जीतकर पेरिस पैरालिंपिक में स्थान किया पक्का

Wed, 08 Jun 2022 07:15 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेटौरौक्स
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेटौरौक्स Published by: रोहित राज Updated Wed, 08 Jun 2022 07:15 AM IST
सार

पिछले साल अगस्त में लेखरा ने टोक्यो पैरालिंपिक में SH1 श्रेणी में 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग इवेंट में स्वर्ण पदक जीता था। इसके बाद उन्होंने महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन एसएच1 स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।

विज्ञापन
Para World Cup1 Avani Lekhara sets world record wins gold and secures place in Paris Paralympics
अवनि लेखरा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टोक्यो पैरालंपिक चैंपियन अवनि लेखरा ने मंगलवार (सात जून) को फ्रांस के चेटौरौक्स में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 में स्वर्ण पदक जीता। अवनि ने 250.6 के विश्व रिकॉर्ड स्कोर के साथ स्वर्ण अपने नाम किया। 20 वर्षीय निशानेबाज ने 249.6 के अपने ही विश्व रिकॉर्ड को तोड़कर 2024 पेरिस पैरालिंपिक में अपना स्थान पक्का किया।
विज्ञापन


पोलैंड की एमिलिया बाबस्का ने कुल 247.6 अंक के साथ रजत पदक जीता। वहीं, स्वीडन की अन्ना नॉर्मन ने 225.6 अंक के साथ कांस्य पदक हासिल किया। अवनि टूर्नामेंट से तीन दिन पहले इसमें हिस्सा लेने से चूकने वाली थीं। उनके कोच और एस्कॉर्ट को वीजा से वंचित कर दिया गया था। हालांकि, भारतीय खेल प्राधिकरण और खेल मंत्रालय के हस्तक्षेप के बाद इस मुद्दे को सुलझा लिया गया।
विज्ञापन


अवनि ने स्वर्ण जीतने के बाद ट्वीट किया, ''चेटौरौक्स 2022 में विश्व रिकॉर्ड स्कोर और भारत के पहले पेरिस 2024 कोटा के साथ R2 10 मीटर एयर राइफल एसएच1 इवेंट में स्वर्ण जीतने पर काफी खुश हूं। पैरालिंपिक के बाद यह मेरा पहला अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट था। मेरा समर्थन करने वाले सभी लोगों को बहुत-बहुत धन्यवाद।''
विज्ञापन
विज्ञापन





पिछले साल अगस्त में लेखरा ने टोक्यो पैरालिंपिक में SH1 श्रेणी में 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग इवेंट में स्वर्ण पदक जीता था। इसके बाद उन्होंने महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन एसएच1 स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। इससे वह पैरालिंपिक में एक से ज्यादा पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed