{"_id":"5d6562778ebc3e013d650572","slug":"para-shooter-and-arjuna-awardee-naresh-sharma-going-to-return-his-award-to-sports-ministry","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैरा शूटर नरेश लौटाएंगे अर्जुन अवार्ड, लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर खेल मंत्री को लिखा पत्र","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
पैरा शूटर नरेश लौटाएंगे अर्जुन अवार्ड, लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर खेल मंत्री को लिखा पत्र
Wed, 28 Aug 2019 08:01 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 28 Aug 2019 08:01 AM IST
विज्ञापन
शूटिंग
- फोटो : सोशल मीडिया
पैरालंपियन शूटर नरेश शर्मा ने साई की ओर से अपने खिलाफ हो रहे अन्याय के खिलाफ प्रतिष्ठित अर्जुन अवार्ड लौटाने का फैसला किया है। नरेश शर्मा ने खेल मंत्री किरेन रिजिजू को लिखे पत्र में कहा है कि वह बुधवार को साई ऑफिस में महानिदेशक के दफ्तर में 1997 में हासिल किए गए अर्जुन अवार्ड और 50 हजार रुपए के चेक को वापस लौटा देंगे।
विज्ञापन
नरेश ने खेल मंत्री से कहा है कि पिछले तीन माह से उनके साथ अन्याय हो रहा है। जिसके चलते वह अपने बच्चों की स्कूल फीस तक नहीं जमा कर पाए हैं, साथ ही मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रहे हैं। नरेश ने लिखा है कि उनके खिलाफ उनकी ही ट्रेनी की ओर से यौन प्रताड़ना का आरोप लगाया गया है, जबकि उन्होंने ट्रेनी से कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में यही कहा था कि साथ में निजी कोच को लाना अनिवार्य नहीं है। इसके बाद उनके खिलाफ यौन प्रताड़ना का आरोप लगाया गया। साई ने इस मामले में जांच बिठाई थी, लेकिन एक माह से ऊपर होने के बावजूद इसकी रिपोर्ट नहीं आई है। जिसके चलते वह टोक्यो पैरालंपिक के लिए क्वालिफाई करने से रह गए हैं। उनके पास अर्जुन अवार्ड लौटाने के अलावा कोई चारा नहीं रह गया है।
विज्ञापन