{"_id":"65286df1fd8315ba16041386","slug":"para-asian-games-309-member-indian-contingent-will-participate-sports-minister-bid-farewell-to-players-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Para Asian Games: 309 सदस्यीय भारतीय दल करेगा शिरकत, खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने दी खिलाड़ियों को विदाई","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
Para Asian Games: 309 सदस्यीय भारतीय दल करेगा शिरकत, खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने दी खिलाड़ियों को विदाई
Fri, 13 Oct 2023 03:36 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 13 Oct 2023 03:36 AM IST
सार
विश्वकीर्तिमानधारी और पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल भी इन खेलों में भाग लेने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह इन खेलों में अपने विश्व रिकॉर्ड को और बेहतर करने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
चौथे पैरा एशियाई खेलों में 309 सदस्यीय भारतीय दल करेगा शिरकत
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
चौथे पैरा एशियाई खेलों में 309 सदस्यीय भारतीय दल शिरकत करने जा रहा है। हांगझोऊ में 22 से 28 अक्तूबर को होने वाले इन खेलों में 196 पुरुष और 113 महिला खिलाड़ी भाग लेंगे। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बृहस्पतिवार को इन खेलों के लिए भारतीय दल को विदाई दी।
जकार्ता में 72 पदक जीते थे
भारत ने 2018 के जकार्ता पैरा एशियाई खेलों में 15 स्वर्ण, 24 रजत और 33 कांस्य समेत कुल 72 पदक जीते थे। तब इन खेलों में कुल 190 खिलाडिय़ों ने भाग लिया था। भारत इस बार इन खेलों की 17 स्पर्धाओं और ब्लाइंड फुटबाल, रोइंग, ताइक्वांडो, कनोइंग और लॉन बाउल्स में पहली बार भाग लेगा।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि ये एथलीट खेल भावना और त्याग का सच्चा उदाहरण हैं। इनका जीवन और यात्रा सभी के लिए प्रेरणा है। ये खिलाड़ी बताते हैं कि दृढ़निश्चय और कठिन परिश्रम से असंभव को भी संभव बनाया जा सकता है। हरदीप पुरी ने कहा कि हमें विश्वास है कि हम चौथे पैरा एशियाई खेलों में इतिहास रचेंगे।