{"_id":"614a7f17d4a210728b5a01ac","slug":"pankaj-advani-created-history-by-winning-ibsf-6-red-snooker-world-cup-defeating-babar-masih-of-pakistan-7-5-in-the-final","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपलब्धि : पंकज आडवाणी ने 24वां विश्व खिताब जीतकर रचा इतिहास, फाइनल में पाकिस्तान के बाबर को 7-5 से दी शिकस्त","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
उपलब्धि : पंकज आडवाणी ने 24वां विश्व खिताब जीतकर रचा इतिहास, फाइनल में पाकिस्तान के बाबर को 7-5 से दी शिकस्त
Wed, 22 Sep 2021 06:25 AM IST
Kuldeep Singh
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 22 Sep 2021 06:25 AM IST
सार
आईबीएसएफ-6 रेड स्नूकर विश्व कप के फाइनल में पाकिस्तान के बाबर मसीह को 7-5 से हराकर आडवाणी ने ट्रॉफी अपने नाम कर ली। भारत के स्टार क्यू खिलाड़ी आडवाणी ने पिछले हफ्ते अपना 11वां एशियाई खिताब भी जीता था।
विज्ञापन
पंकज आडवाणी ने जीता 24वां विश्व खिताब
- फोटो : twitter
विस्तार
भारत के स्टार क्यू खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने आईबीएसएफ-6 रेड स्नूकर विश्व कप की ट्रॉफी जीत ली। आडवाणी ने फाइनल में पाकिस्तान के बाबर मसीह को 7-5 से हराकर 24वें विश्व खिताब पर कब्जा किया। आडवाणी ने पिछले हफ्ते अपना 11वां एशियाई खिताब जीता था।
विज्ञापन
आडवाणी ने आईबीएसएफ-6 रेड स्नूकर कप के फाइनल में पाक के बाबर को दी शिकस्त
आडवाणी ने पहले फ्रेम में 42-13 की आसान जीत के साथ शुरुआत की लेकिन बाबर ने अगला फ्रेम 38-14 से जीतकर स्कोर बराबर कर दिया। आडवाणी ने अगले दो फ्रेम जीतकर 3-1 की बढ़त बनाई।
विज्ञापन
पाकिस्तान के बाबर ने अगला फ्रेम जीतकर आडवाणी की बढ़त को कम किया। आडवाणी ने अगले तीन फ्रेम जीते और वह खिताब जीतने से सिर्फ एक फ्रेम दूर थे। बाबर ने इसकेबाद जोरदार वापसी करते हुए अगले तीन फ्रेम जीतकर स्कोर 5-6 कर दिया। आडवाणी ने हालांकि अगला फ्रेम जीतकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
विज्ञापन