फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Pakistan rules out shifting of Davis Cup tie against India to neutral venue

पाक का डेविस कप मुकाबला तटस्थ स्थान पर स्थानांतरित करने से इनकार 

Mon, 12 Aug 2019 12:20 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Mon, 12 Aug 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
Pakistan rules out shifting of Davis Cup tie against India to neutral venue
tennis

पाकिस्तान टेनिस महासंघ (पीटीएफ) ने भारत के खिलाफ इस्लामाबाद में 14-15 सितंबर को होने वाले डेविस कप एशिया/ओसियाना ग्रुप एक मुकाबले को तटस्थ स्थान पर स्थानांतरित करने की संभावना से इनकार कर दिया। 

विज्ञापन


पीटीएफ प्रमुख सलीम सैफुल्लाह ने कहा, 'हम मुकाबले की मेजबानी करने के अपने शुरुआती कार्यक्रम पर टिके हुए हैं। मुझे भारतीय टीम के इस्लामाबाद में असुरक्षित महसूस करने का कोई कारण नजर नहीं आता। वे चार दिन के लिए इस्लामाबाद में रहेंगे जो पूरी तरह सुरक्षित शहर है। हमने उनके होटल और आयोजन स्थल पर शीर्ष स्तर के सुरक्षा इंतजाम किए हैं। तो उनके खेलने में क्या समस्या है? अगर वे चाहते हैं तो हम मुकाबले के लिए दर्शकों को भी नहीं बुलाएंगे।'
विज्ञापन


 सैफुल्लाह ने कहा कि आईटीएफ ने मुकाबले को तटस्थ स्थान पर स्थानांतरित करने को लेकर अब तक उनसे संपर्क नहीं किया है। उन्होंने कहा कि देश में टेनिस को बढ़ावा देने और राजस्व कमाने के संदर्भ में पाकिस्तान के लिए यह मुकाबला काफी महत्वपूर्ण है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को भारत सरकार के रद्द करने के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा है जिससे इस मुकाबले पर अनिश्चितता के बादल छा गए हैं। अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) ने कहा है कि वह अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ (आईटीएफ) से मुकाबला तटस्थ स्थान में कराने की मांग करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed