फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Sports Update: Jaslal Pradhan will challenge Ajay Singh in BFI elections, Northeast United in Durand Cup final

Sports Update: बीएफआई चुनाव में अजय सिंह को चुनौती देंगे जसलाल प्रधान, नॉर्थईस्ट युनाइटेड डूरंड कप फाइनल में

Wed, 20 Aug 2025 08:44 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 20 Aug 2025 08:44 AM IST
सार

बीएफआई के पूर्व अध्यक्ष राजेश भंडारी फिर उपाध्यक्ष पद के लिए लड़ेंगे। वहीं, रिदीम तलांग के पहले हाफ में किए गए गोल की मदद से गत चैम्पियन नॉर्थईस्ट युनाइटेडडूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया।

विज्ञापन
Sports Update: Jaslal Pradhan will challenge Ajay Singh in BFI elections, Northeast United in Durand Cup final
मुक्केबाजी - फोटो : Twitter

विस्तार

ओलंपियन जसलाल प्रधान गुरुवार को होने वाले भारतीय मुक्केबाजी महासंघ के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए अजय सिंह को चुनौती देंगे जो लगातार तीसरी बार अध्यक्ष बनने की दौड़ में हैं।
विज्ञापन


अंतिम सूची के अनुसार उत्तराखंड प्रदेश ईकाई के सिंह का सामना सिक्किम अमैच्योर मुक्केबाजी संघ के प्रमुख प्रधान से होगा जिन्होंने 1984 लॉस एंजिलिस ओलंपिक में लाइट वेल्टरवेट वर्ग में भाग लिया था।
विज्ञापन


बीएफआई के पूर्व अध्यक्ष राजेश भंडारी फिर उपाध्यक्ष पद के लिए लड़ेंगे।

महासचिव पद के लिए उत्तर प्रदेश मुक्केबाजी के प्रमोद कुमार, बीएफआई के पूर्व कोषाध्यक्ष दिग्विजय सिंह और दिल्ली के नीरज जैन दौड़ में हैं। कोषाध्यक्ष पद के लिये तमिलनाडु के पोन भास्करन, पुडुच्चेरी के आर गोपू और ओडिशा के अनिल बोहिदर मुकाबले में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिलांग लाजोंग को हराकर नॉर्थईस्ट युनाइटेड डूरंड कप फाइनल में
रिदीम तलांग के पहले हाफ में किए गए गोल की मदद से गत चैम्पियन नॉर्थईस्ट युनाइटेड ने मंगलवार को शिलांग लाजोंग को 1-0 से हराकर 134वें डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया।

तलांग ने 36वें मिनट में गोल दागा। नॉर्थईस्ट युनाइटेड ने 2024 में भी इसी प्रतिद्वंद्वी को सेमीफाइनल में 3-0 से इसी मैदान पर हराया था। अब फाइनल में नॉर्थईस्ट युनाइटेड का सामना ईस्ट बंगाल या डायमंड हार्बर एफसी से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed