{"_id":"5ea31a5dd683c240597bec0b","slug":"online-nations-cup-anand-gujarati-and-hampi-in-indias-strong-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन नेशन्स कपः भारत की मजबूत टीम में आनंद, गुजराती और हम्पी","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
ऑनलाइन नेशन्स कपः भारत की मजबूत टीम में आनंद, गुजराती और हम्पी
Fri, 24 Apr 2020 10:27 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 24 Apr 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
कोनेरू हम्पी
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद पांच से 10 मई तक होने वाले फिडे चेस डाट का ऑनलाइन नेशन्स कप में भारतीय चुनौती की अगुआई करेंगे। भारतीय टीम में देश के दूसरे नंबर के खिलाड़ी विदित गुजराती, पी हरिकृष्णा और कोनेरू हम्पी शामिल हैं।
विज्ञापन
बी अधिबान और डी हरिका रिजर्व सदस्य हैं। फिडे ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि पूर्व विश्व चैम्पियन व्लादिमीर क्रैमनिक भारतीय टीम के सलाहकार हैं। टूर्नामेंट में छह पूर्व विश्व चैम्पियन भाग लेंगे।
विज्ञापन
टूर्नामेंट में चीन (औसत ईएलओ रेटिंग 2717) के बाद यूरोप (2687), रूस (2662), अमेरिका (2641), भारत (2605) और 'शेष विश्व' टीम (2597) हैं। चीन की टीम में दुनिया के तीसरे नंबर के डिंग लिरेन, वांग हाओ, वेई यि और होऊ यिफान के साथ यु यांग्यी और मौजूदा महिला विश्व चैम्पियन जु वेंजुन हैं।
विज्ञापन
मजबूत यूरोपीय टीम की अगुआई फ्रांस के मैक्सिम वाचियर लाग्रेव करेंगे जिसमें लेवोन अरोनियन, अनीश गिरी और अन्ना मुजीचुक शामिल हैं जबकि जान क्रिस्तोफ डुडा और नाना जागनिद्जे रिजर्व खिलाड़ी हैं। पूर्व विश्व चैम्पियन गैरी कास्परोव इसकी कप्तानी करेंगे। फिडे अध्यक्ष अरकाडी वोरकोविच 'शेष विश्व' टीम के कप्तान होंगे