फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Online Nations Cup amid corona virus: China starts favourite, India underdog

कोरोना और शतरंज: छह टीम के बीच आज से होगा ऑनलाइन नेशंस कप, भारत के कप्तान आनंद

Tue, 05 May 2020 05:56 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 05 May 2020 05:56 AM IST
विज्ञापन
Online Nations Cup amid corona virus: China starts favourite, India underdog

पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद मंगलवार से शुरू होने वाले ऑनलाइन नेशंस कप शतरंज टूर्नामेंट में भारत की अगुवाई करेंगे। विश्व भर की खेल प्रतियोगिताओं को चौपट करने वाली कोविड-19 महामारी के बीच आयोजित किए जा रहे इस टूर्नामेंट में दुनिया के कुछ चोटी के खिलाड़ी भाग लेंगे।

विज्ञापन

चीन को शीर्ष तो भारत को पांचवीं वरीयता

टूर्नामेंट का आयोजन अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ और चेस.कॉम कर रहे हैं जिसमें छह टीमें भाग लेंगी। विश्व चैंपियन मैगनस कार्लसन को छोड़कर इसमें अधिकतर शीर्ष खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। चीन को शीर्ष वरीयता दी गई है। उसके बाद यूरोप, रूस, अमेरिका, भारत और शेष विश्व का नंबर आता है। 

भारतीय टीम को पांचवीं वरीयता दी गई है जबकि उसकी टीम में आनंद, विदित गुजराती, पी हरिकृष्णा, बी अधिबान, कोनेरू हंपी और डी हरिका जैसे खिलाड़ी हैं। पूर्व विश्व चैंपियन व्लादीमीर क्रैमनिक उसके सलाहकार होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

गैरी कास्पारोव यूरोप और व्लादीमीर क्रैमनिक भारत के कप्तान

चीन खिताब के प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगा। उसकी टीम में डिंग लीरेन, वांग हाओ और वेई यी के अलावा चार बार के विश्व चैंपियन हाउ यिफान भी शामिल हैं। इस 180,000 डॉलर इनामी टूर्नामेंट में यूरोप और अमेरिका की टीमें भी कड़ी चुनौती पेश कर सकती हैं। यूरोपीय टीम में मैक्सिम वाचियर लाग्रेव, लेवोन आरोनियन और अनीश गिरि जैसे खिलाड़ी हैं। उसकी तरफ से चौथे बोर्ड पर अन्ना मुजिचुक होंगी। रूसी दिग्गज गैरी कास्पारोव इस टीम के कप्तान हैं।

विज्ञापन

हर टीम में एक महिला खिलाड़ी होना जरूरी

एक टीम की तरफ से तीन पुरुष और एक महिला खिलाड़ी खेलेंगी। सभी 6 टीमों में कप्तान समेत 7-7 खिलाड़ी हैं, जिनमें एक महिला का होना जरूरी है। भारत की ओर से कप्तान व्लादिमीर के अलावा विश्वनाथन आनंद, विदित गुजराती, पेंतला हरिकृष्णा, कोनेरू हंपी, अधिबन भास्करन और हरिका द्रोणावल्ली टीम में शामिल हैं। हर टीम से सिर्फ चार खिलाड़ी (तीन पुरुष और एक महिला) ही मुकाबले में खेलेंगे। बाकी रिजर्व में रहेंगे। प्रतियोगिता डबल राउंड रोबिन प्रारूप में खेली जाएगी, जिसमें शीर्ष पर रहने वाली दो टीमें 'सुपर फाइनल' में खेलेंगी।

टीमें इस प्रकार है

  • भारत: विश्वनाथन आनंद, विदित गुजराती, पी हरिकृष्णा, कोनेरू हम्पी। 
  • रिजर्व: बी अधिबान, डी हरिका।
  • सलाहकार: व्लादीमीर क्रैमनिक।
     
  • चीन: डिंग लीरेन, वांग हाओ, वेई यी, होउ यिफान।
  • रिजर्व: यू यंगि और जू वेनजुन।
  • कप्तान: ये जियांगचुआन। 
     
  • यूरोप: मैक्सिम वाचियर-लाग्रेव, लेवोन आरोनियन, अनीश गिरि, अन्ना मुजिचुक।
  • रिजर्व: यान क्रिज्सटॉफ डूडा और नाना डेजैनिडेज। 
  • कप्तान: गैरी कास्पारोव।
     
  • रूस: इयान नेपोमनियाचची, व्लादिस्लाव आर्टेमिव, सर्गेई कारजाकिन, अलेक्जेंड्रा गोर्याचकिना।
  • रिजर्व: दिमित्री आंद्रेइकिन और ओल्गा गिर्या।
  • कप्तान: अलेक्जेंडर मोटलेव।
     
  • अमेरिका: फैबियानो कारूआना, हिकारू नाकामुरा, वेस्ली सो, इरिना क्रुश।
  • रिजर्व: लेइनियर डोमिंगुएज पेरेज और अन्ना जातोनस्की।
  • कप्तान: जॉन डोनल्डसन।
     
  • शेष विश्व: तैमूर रादजाबोव, अलिरेजा फिरोजा, बासेम अमीन, मरिया मुजिचुक। 
  • रिजर्व: जॉर्ज कोरी और दिनारा सदुकासोवा।
  • कप्तान: अर्कडी ड्वोर्कोविच।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed