{"_id":"5f4a7b478ebc3e7133782ad9","slug":"online-chess-olympiad-koneru-humpy-wins-armageddon-helps-india-reach-final","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोनेरू हम्पी ने भारत को शतरंज ओलंपियाड के फाइनल में पहुंचाया, रूस या अमेरिका से होगी खिताबी भिड़ंत","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
कोनेरू हम्पी ने भारत को शतरंज ओलंपियाड के फाइनल में पहुंचाया, रूस या अमेरिका से होगी खिताबी भिड़ंत
Sun, 30 Aug 2020 07:06 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sun, 30 Aug 2020 07:06 AM IST
विज्ञापन
कोनेरू हम्पी (फाइल फोटो)
- फोटो : ट्विटर
विश्व रैपिड चैंपियन कोनेरू हम्पी ने शनिवार को फिडे ऑनलाइन शतरंज ओलंपियाड के सेमीफाइनल में मोनिका सोक्को को टाई ब्रेक में हराकर भारत को पोलैंड पर जीत दिलाई। इसके साथ ही भारतीय टीम शतरंज ओलंपियाड के फाइनल में पहुंच गई।
विज्ञापन
दोनों टीमों ने नियमित खेल में एक एक दौर जीत लिए थे, जिसके बाद हम्पी को आर्मगेडन (टाइ ब्रेक) के लिए सोक्को से भिड़ना था और इस भारतीय ने उनके खिलाफ शानदार जीत दर्ज की और टीम को फाइनल में पहुंचा दिया।
विज्ञापन
रूस और अमेरिका के बीच दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम से होगी भिड़ंत
भारतीय टीम अब रविवार को होने वाले फाइनल में रूस और अमेरिका के बीच दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम से भिड़ेगी। भारतीय टीम के लिए हालांकि यह इतना आसान नहीं रहा क्योंकि वह पहले दौर में 2-4 से हार गई थी लेकिन दूसरे दौर में वापसी करते हुए 4.5-1.5 से जीत हासिल की। फिर हम्पी ने निर्णायक टाई ब्रेक मुकाबला जीत लिया।
विज्ञापन
पूर्व विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद ने दूसरे दौर में जान क्रिस्तोफ डुडा को 78 चाल में मात दी, हालांकि वह पहले दौर में उनसे हार गए थे। आनंद के अलावा पहले दौर में कप्तान विदित गुजराती और दिव्या देशमुख को हार मिली थी।
हम्पी और डी हरिका ने ड्रॉ खेला था जबकि निहाल सरीन ने इगोर जानिक को हराकर एकमात्र जीत दर्ज की थी। दूसरे दौर में गुजराती, हम्पी और डी हरिका ने भी जीत हासिल की। लेकिन युवा आर प्रागनानंदा को इगोर जानिक से हार मिली जबकि वंतिका अग्रवाल ने एलिसिया सिलविका से ड्रा खेला।