फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Online Chess Olympiad 2020: All eyes on Viswanathan Anand as India aim for podium finish

आनंद की अगुआई वाली भारतीय टीम की निगाहें शतरंज ओलंपियाड में पदक हासिल करने पर

Fri, 21 Aug 2020 06:53 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 21 Aug 2020 06:53 AM IST
विज्ञापन
Online Chess Olympiad 2020: All eyes on Viswanathan Anand as India aim for podium finish
विश्वनाथन आनंद

पूर्व विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद की अगुआई में स्टार खिलाड़ियों से सजी भारतीय टीम की निगाहें शुक्रवार से शुरू हो रहे ऑनलाइन विश्व शतरंज ओलंपियाड के शीर्ष डिवीजन में पदक हासिल करने पर लगी होंगी।

विज्ञापन


इस वर्चुअल टूर्नामेंट में चीन, रूस और अमेरिका की टीमें पदक जीतने की प्रबल दावेदार हैं। आनंद के अलावा भारतीय टीम में पी हरिकृष्णा, विदित एस गुजराती (कप्तान), कोनेरू हम्पी, डी हरिका और युवा प्रतिभायें आर प्रागनानंदा और निहाल सरीन शामिल हैं।
विज्ञापन


भारत को 2419 की औसत रेटिंग से सातवीं वरीयता मिली है, जो शीर्ष डिवीजन के पूल 'ए' में है जिसमें चीन और जार्जिया जैसी मजबूत टीमों के अलावा वियतनाम, जर्मनी, ईरान, इंडोनेशिया, उज्बेकिस्तान, मंगोलिया और जिम्बाब्वे शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन ओलंपियाड में प्रत्येक टीम में छह खिलाड़ी होंगे जिसमें कम से कम दो महिलायें शामिल होंगी। एक पुरूष और एक महिला खिलाड़ी को 20 साल या इससे कम उम्र का होगा। शीर्ष डिवीजन के तीन पूल में से तीन शीर्ष टीमें नाकआउट चरण में पहुंचेंगी।

भारतीय टीम मई में हुए ऑनलाइन नेशन्स कप में छह टीमों में पांचवें स्थान पर रही थी और अब वह ओलंपियाड में शानदार प्रदर्शन से इसकी भरपाई करना चाहेगी।

भारतीय टीम :
पुरूष : विश्वनाथन आनंद, विदित गुजराती (कप्तान) - रिजर्व : पी हरिकृष्णा और अरविंद चिदम्बरम
महिला : कोनेरू हम्पी, द्रोणावल्ली हरिका - रिजर्व : भक्ति कुलकर्णी और आर वैशाली
जूनियर लड़के : निहाल सरीन - रिजर्व : आर प्रागनानंदा
जूनियर लड़कियां : दिव्या देशमुख - रिजर्व : वंतिका अग्रवाल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed