{"_id":"5c77d152bdec2256ab4e77ae","slug":"one-gold-five-silver-medals-for-india-at-makran-cup-boxing","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकरान कप बॉक्सिंग में भारत ने जीते एक स्वर्ण, पांच रजत पदक","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
मकरान कप बॉक्सिंग में भारत ने जीते एक स्वर्ण, पांच रजत पदक
Thu, 28 Feb 2019 05:47 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Thu, 28 Feb 2019 05:47 PM IST
विज्ञापन
मकरान कप बॉक्सिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय चैंपियन दीपक सिंह (49 किग्रा) ईरान के चाबहार में मकरान कप मुक्केबाजी टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीतने वाले एकमात्र भारतीय मुक्केबाज रहे जबकि पांच अन्य को फाइनल में हार के साथ रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
दीपक ने बुधवार रात हुए फाइनल में जाफर नसीरी को हराया। भारत के अन्य पांच मुक्केबाजों को हालांकि फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। पी ललित प्रसाद (52 किग्रा), राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता मनीष कौशिक (60 किग्रा), दुर्योधन सिंह नेगी (69 किग्रा), संजीत (91 किग्रा) और राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता सतीश कुमार (91 किग्रा से अधिक) को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
राष्ट्रीय चैंपियनशिप मनीष को डेनियल शाह बक्श जबकि सतीश को मोहम्मद मलियास से हराया। संजीत को एल्डिन घोसोन के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा जबकि प्रसाद को ओमिदा साफा अहमेदी और दुर्योधन को सज्जाद जादेह केजिम ने हराया।
विज्ञापन
इससे पहले रोहित टोकस (64 किग्रा) और मनजीत सिंह पंघल (75 किग्रा) ने सेमीफाइनल में हार के साथ कांस्य पदक जीते। इनपुट-भाषा