फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Olympic Torch reached in Japan Relay start on 26 march

जापान में ओलंपिक मशाल का फीका स्वागत, 26 मार्च से शुरू होगा रिले

Fri, 20 Mar 2020 01:54 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 20 Mar 2020 01:54 PM IST
विज्ञापन
Olympic Torch reached in Japan Relay start on 26 march
टोक्यो ओलंपिक मशाल - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना वायरस के चलते ओलंपिक के आयोजन को लेकर अनिश्चितता के बीच खेलों की मशाल शुक्रवार को जापान पहुंच गई। मशाल का स्वागत सादे समारोह में किया गया। विशेष लालटेन से ढकी मशाल चार्टर्ड उड़ान से यहां पहुंची। इसके स्वागत के लिए 200 स्कूली बच्चों को बुलाने का कार्यक्रम आयोजकों को रद्द करना पड़ा।

विज्ञापन


पूर्व ओलंपिक जूडो चैंपियन साओरी योशिदा और तदाहिरो नोमूरा ने पारंपरिक कुंड में कुछ अधिकारियों या मेहमानों के सामने मशाल प्रज्जवलित की। टोक्यो 2020 के प्रमुख योशिरो मोरी ने कहा कि बच्चे इस मशाल का स्वागत करने आने वाले थे, लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर वह कार्यक्रम रद्द करना पड़ा। मशाल रिले 26 मार्च से शुरू होगी। आयोजकों ने रिले के रास्ते में दर्शकों से भीड़ नहीं बनाने के लिए कहा है।
विज्ञापन


121 दिन तक चलने वाली मशाल रिले की शुरुआत फुकुशिमा से होगी। 2011 की सुनामी के दौरान फुकुशिमा बर्बाद हो गया था। यहां के परमाणु संयंत्र को 2011 में काफी नुकसान पहुंचा था। नौ साल में यहां स्थिति काफी बदल है। दुनिया को यही दिखाने के लिए जापान ने मशाल रिले की शुरुआत इसी शहर से करने का फैसला किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed