{"_id":"612655c48ebc3e79d268e7b8","slug":"olympic-silver-medallist-wrestler-ravi-dahiya-to-miss-world-wrestling-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"झटका: ओलंपिक मेडलिस्ट रवि दहिया विश्व चैंपियनशिप से हटे, कहा-बिना तैयारी के खेलना सही नहीं","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
झटका: ओलंपिक मेडलिस्ट रवि दहिया विश्व चैंपियनशिप से हटे, कहा-बिना तैयारी के खेलना सही नहीं
Wed, 25 Aug 2021 08:10 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 25 Aug 2021 08:10 PM IST
सार
ओलंपिक सिल्वर मेडलिस्ट रवि दहिया ने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप से हटने का फैसला किया है।
विज्ञापन
रवि दहिया
- फोटो : social media
विस्तार
ओलंपिक सिल्वर मेडलिस्ट रवि दहिया ने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप से हटने का फैसला किया है। दहिया को अगले हफ्ते से शुरू होने वाले रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के ट्रायल्स में हिस्सा लेने का समय नहीं मिला और इस वजह से उन्होंने इसमें हिस्सा लेने से इन्कार कर दिया है। ट्रायल्स की शुरुआत मंगलवार से होगी जबकि टूर्नामेंट नॉर्वे के ओस्लो में दो अक्तूबर से शुरू होगा।
विज्ञापन
दहिया ने कहा, 'मैं बिना तैयारी के मैट पर नहीं उतरना चाहता हूं/ बिना जरूरी अभ्यास के खेलने का कोई मतलब नहीं है, इसीलिए मैंने चैंपियनशिप से हटने का फैसला किया है।'
विज्ञापन
दहिया ने डब्ल्यूएफआई के ट्रायल्स करवाने के फैसले को सही बताया और इसका समर्थन किया। उन्होंने कहा कि वह अपनी तरफ से सही कर रहे हैं।
बता दें कि ओलंपिक में कांस्य जीतने वाले पहलवान बजरंग पूनिया पहले ही चैंपियनशिप से बाहर हो चुके हैं और अब दहिया इस बड़े टूर्नामेंट से हटने वाले दूसरे बड़े भारतीय पहलवान हैं।
विज्ञापन