{"_id":"5e94c8b58ebc3e77442bda2c","slug":"olympic-ioc-will-face-million-dollars-loss-due-to-corona-virus","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की वजह से ओलंपिक में हुई देरी के चलते IOC को होगा करोड़ो डॉलर का नुकसान","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
कोरोना की वजह से ओलंपिक में हुई देरी के चलते IOC को होगा करोड़ो डॉलर का नुकसान
Tue, 14 Apr 2020 01:46 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Tue, 14 Apr 2020 01:46 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) के अध्यक्ष थॉमस बाक ने कहा कि टोक्यो खेलों के स्थगित होने के कारण इन खेलों में आईओसी की लागत 'कई करोड़ डॉलर' बढ़ जाएगी। बाक ने जर्मनी के अखबार डेइ वेल्ट को बताया कि जापान में अनुमानों के मुताबिक ओलंपिक के स्थगन के कारण इसकी कुल लागत में दो से छह अरब डॉलर बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
इस संबंध में 2013 के समझौते के अनुसार आईओसी के हिस्से को छोड़कर सभी अतिरिक्त लागतों को जापान के द्वारा पूरा किया जाएगा। बाक ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण आईओसी को कितना नुकसान हुआ है अभी इसका 'आकलन करना लगभग नामुंकिन' है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'हमने प्रधानमंत्री के साथ सहमति व्यक्त की, कि जापान 2020 के लिए समझौते की शर्तों के तहत बढ़ी लागत को पूरा करेगा, जबकि आईओसी अपनी लागतों के लिए जिम्मेदार होगा।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'इतना साफ है कि आईओसी को भी कई करोड़ रुपये अतिरिक्त खर्च करने होंगे।' कोविड-19 महामारी के दुनिया भर में फैलने के कारण टोक्यो ओलंपिक को एक साल के लिए स्थगित कर दिया गया है।