फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Olympic champion Neeraj Chopra told his goal wants to throw 90 meters this year

Neeraj Chopra: ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने बताया अपना लक्ष्य, इस साल 90 मीटर दूर तक फेंकना चाहते हैं भाला

Sat, 21 May 2022 10:44 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 21 May 2022 10:44 PM IST
सार

ओलंपिक चैंपियन भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा का कहना है कि अपने प्रतिद्वंद्वियों के सत्र की शुरुआत में बेहतरीन प्रदर्शन से वह परेशान नहीं हैं लेकिन उन्होंने कहा कि वह भी इस साल 90 मीटर का थ्रो फेंकना चाहेंगे।

विज्ञापन
Olympic champion Neeraj Chopra told his goal wants to throw 90 meters this year
नीरज चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ओलंपिक चैंपियन भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा का कहना है कि अपने प्रतिद्वंद्वियों के सत्र की शुरुआत में बेहतरीन प्रदर्शन से वह परेशान नहीं हैं लेकिन उन्होंने कहा कि वह भी इस साल 90 मीटर का थ्रो फेंकना चाहेंगे। मौजूदा विश्व चैंपियन ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स और टोक्यो ओलंपिक रजत पदक विजेता चेक गणराज्य के जाकूब वालेच ने 13 मई को दोहा डायमंड लीग में क्रमश: 93.07 और 90.88 मीटर के थ्रो फेंके। 
विज्ञापन


चोपड़ा ने तुर्की में अपने अभ्यास केंद्र से ऑनलाइन बातचीत में कहा, ‘मैं दूरी का दबाव नहीं लेता। पीटर्स और जाकूब काफी मेहनत कर रहे हैं जिसकी वजह से अच्छा प्रदर्शन किया। मेरा भी सपना 90 मीटर पार करने का है और इसी साल कोशिश करूंगा।’ 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘मुझे पता है कि प्रतिस्पर्धा कठिन है और बढ़ रही है। यह दिन के प्रदर्शन, मौसम और अन्य हालात पर निर्भर करता है। मैं आम तौर पर किसी के प्रदर्शन से आगे निकलने या रिकॉर्ड के बारे में नहीं सोचता। मेरा फोकस अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर रहता है।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


चोपड़ा इस समय तुर्की के अंताल्या में कोच क्लाउस बार्तोनिएज के साथ अभ्यास कर रहे हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत प्रदर्शन 88.07 मीटर है। वह सत्र की पहली प्रतिस्पर्धा फिनलैंड में खेलेंगे जहां उनका सामना पीटर्स और जर्मनी के जोहानेस वेटर से होगा जो कई बार 90 मीटर से ऊपर का थ्रो लगा चुके हैं। इसके बाद वह जून में फिनलैंड में कुओर्तेन खेलों में भाग लेंगे जहां वह पिछले साल तीसरे स्थान पर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘मेरा लक्ष्य विश्व चैंपियनशिप में अच्छा प्रदर्शन है। उसके अलावा राष्ट्रमंडल खेलों में फिर स्वर्ण जीतना चाहूंगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed