{"_id":"5f08ace87f38d863e7304293","slug":"olympians-world-championship-participants-to-get-direct-entry-to-nis-patiala-coaching-course","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलंपियन और विश्व चैंपियनशिप प्रतिभागियों को भी मिलेगा एनआईएस पटियाला कोचिंग कोर्स में सीधे प्रवेश","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
ओलंपियन और विश्व चैंपियनशिप प्रतिभागियों को भी मिलेगा एनआईएस पटियाला कोचिंग कोर्स में सीधे प्रवेश
Fri, 10 Jul 2020 11:31 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Fri, 10 Jul 2020 11:31 PM IST
विज्ञापन
साई
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने शुक्रवार को एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं के अलावा ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप के प्रतिभागियों को पटियाला के राष्ट्रीय खेल संस्थान (एनआईएस) में कोचिंग कोर्स के लिए सीधे प्रवेश देने की अनुमति दी। साई ने इस कोर्स के लिए प्रवेश करने वालों के लिए मानदंड में संशोधन किया है।
विज्ञापन
मई में साई ने संस्थान की प्रवेश नीति में सुधार के बाद 46 शीर्ष एथलीटों को पटियाला में कोचिंग डिप्लोमा कोर्स के लिए सीधे प्रवेश दिया था। इस सुधार से सीटों की संख्या भी बढ़ेगी और ऑनलाइन परीक्षा प्रणाली भी सुनिश्चित होगी। लेकिन कोर्स में शीर्ष खिलाड़ियों की ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए साई ने प्रविष्टि मानदंड में कुछ बदलाव करने का फैसला किया।
विज्ञापन
साई के बयान के अनुसार, ‘पहले आवेदन करने वाले के लिए यह अनिवार्य होता था कि उसने सीनियर विश्व चैंपियनशिप में एक पदक जीता हो। हालांकि नए मानदंड में इसमें भाग लेने वाले प्रतिभागी भी आवेदन के लिए योग्य होंगे।’
विज्ञापन