फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Olympians, world championship participants to get direct entry to NIS Patiala

अब ओलंपियन, विश्व चैंपियनशिप प्रतिभागियों को भी NIS पटियाला कोचिंग कोर्स में सीधे प्रवेश

Fri, 10 Jul 2020 05:42 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 10 Jul 2020 05:42 PM IST
विज्ञापन
Olympians, world championship participants to get direct entry to NIS Patiala
भारत में खेल - फोटो : ट्विटर

भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने शुक्रवार को एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं के अलावा ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप के प्रतिभागियों को पटियाला के राष्ट्रीय खेल संस्थान (एनआईएस) में कोचिंग कोर्स के लिए सीधे प्रवेश देने की अनुमति दी। साई ने इस कोर्स के लिए प्रवेश करने वालों के लिए मानदंड में संशोधन किया है।

विज्ञापन


मई में साई ने संस्थान की प्रवेश नीति में सुधार के बाद 46 शीर्ष एथलीटों को पटियाला में कोचिंग डिप्लोमा कोर्स के लिए सीधे प्रवेश दिया था। इस सुधार से सीटों की संख्या भी बढ़ेगी और ऑनलाइन परीक्षा प्रणाली भी सुनिश्चित होगी, लेकिन कोर्स में शीर्ष खिलाड़ियों की ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए साई ने प्रविष्टि मानदंड में कुछ बदलाव करने का फैसला किया।
विज्ञापन


साई के बयान के अनुसार, 'पहले आवेदन करने वाले के लिये यह अनिवार्य होता था कि उसने सीनियर विश्व चैंपियनशिप में एक पदक जीता हो। हालांकि नए मानदंड में इसमें भाग लेने वाले प्रतिभागी भी आवेदन के लिए योग्य होंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed