फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Olympian Mirabai Chanu receives Rs 1.50 crore reward from UP Chief Minister, says she is grateful to receive such respect

Mirabai Chanu: टोक्यो ओलंपिक में रजत जीतने वाली मीराबाई का लखनऊ में सम्मान, सीएम योगी ने दिया डेढ़ करोड़ रुपये का चेक

Sat, 25 Dec 2021 09:50 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 25 Dec 2021 09:50 PM IST
सार

टोक्यो ओलंपिक में भारत को वेटलिफ्टिंग में रजत पदक दिलाने वाली मीराबाई चानू को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित किया। राजधानी के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम में सीएम योगी ने मीराबाई को डेढ़ करोड़ रुपए का चेक सौंपा और उनकी जमकर तारीफ की।  
 

विज्ञापन
Olympian Mirabai Chanu receives Rs 1.50 crore reward from UP Chief Minister, says she is grateful to receive such respect
ओलंपियन मीराबाई चानू हुईं सम्मानित - फोटो : twitter@DDUttarPradesh

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक में भारत को वेटलिफ्टिंग में रजत पदक दिलाने वाली मीराबाई चानू को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित किया। राजधानी के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम में सीएम योगी ने मीराबाई को डेढ़ करोड़ रुपए का चेक सौंपा और उनकी जमकर तारीफ की। इस अवसर पर चानू के कोच को भी सीएम ने दस लाख रुपए का चेक सौंपकर सम्मानित किया।

विज्ञापन

 


इस मौके पर मीराबाई ने कहा, 'मैं इस तरह के सम्मान को प्राप्त करने के लिए आभारी हूं। हमें पहले कभी ऐसी पहचान नहीं मिली, इसलिए यह हमारे लिए गर्व का क्षण है।'
 


गौरतलब है कि मणिपुर की रहने वालीं चानू भारत के लिए भारोत्तोलन में रजत पदक जीतने वाली प्रथम महिला हैं। उन्होंने वेटलिफ्टिंग के महिला वर्ग की 49 किग्रा भारवर्ग में भारत को रजत पदक दिलाय था। 

भारत ने इस बार के ओलंपिक में एक गोल्ड, दो सिल्वर और चार कांस्य समेत कुल सात पदक जीते थे। इसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने स्वर्ण पदक विजेताओं को दो करोड़, रजत पदक विजेताओं को डेढ़ करोड़ और कांस्य पदक विजेताओं को एक करोड़ का नकद इनाम देने की घोषणा की थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed