फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   NRAI defers national camp for indefinite period

NRAI ने राष्ट्रीय शिविर को अनिश्चित काल के लिए स्थगित किया

Wed, 05 Aug 2020 07:11 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 05 Aug 2020 07:11 AM IST
विज्ञापन
NRAI defers national camp for indefinite period
भारतीय निशानेबाजी - फोटो : ट्विटर

भारतीय राष्ट्रीय निशानेबाजी महासंघ (एनआरएआई) ने स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अपने ओलंपिक कोर ग्रुप के निशानेबाजों के लिए ‘अनिवार्य’ राष्ट्रीय शिविर को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया।

विज्ञापन


संचालन समिति द्वारा 14 जुलाई को लिये गए फैसले की समीक्षा करते हुए एनआरएआई ने कहा कि कोविड-19 महामारी के समय में ‘उसके निशानेबाजों और कोचों का स्वास्थ्य और सुरक्षा सर्वोपरि हैं।'
विज्ञापन


एनआईएआई ने अगस्त के पहले सप्ताह में राष्ट्रीय शिविर आयोजित करने का फैसला किया था। एनआरएआई से जारी बयान के मुताबिक, 'कोविड-19 महामारी से उपजी परिस्थितियों के मद्देनजर संचालन समिति ने शिविर को तब तक स्थगित करने का निर्णय लिया है जब तक स्थिति यात्रा के लिए सुरक्षित और उपयुक्त ना हो।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा,  'निर्णय की समीक्षा में निशानेबाजों / कोचों का स्वास्थ्य और सुरक्षा सर्वोपरि था। एनआरएआई बाद में इसके लिए नयी तारीख की घोषणा करेगा।' दिल्ली के डॉ. कर्णी सिंह निशानेबाजी परिसर में एक कोच के कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद गुरूवार को अभ्यास को स्थगित कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed