फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   NRAI cancels camp, Sai calls shooters to practice

NRAI ने कैंप रद्द किया, साई ने शूटरों को अभ्यास के लिए बुलाया

Fri, 02 Oct 2020 07:20 AM IST
Rajeev Rai अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 02 Oct 2020 07:20 AM IST
विज्ञापन
NRAI cancels camp, Sai calls shooters to practice
निशानेबाजी - फोटो : Social media

एनआरएआई ने एक दिन पहले शूटरों को खुद लिखकर पांच अक्तूबर से शुरू होने वाले कैंप के रद्द होने की सूचना दी। वहीं बृहस्पतिवार को नाटकीय घटनाक्रम में साई ने एनआरएआई के राष्ट्रीय दल में शामिल शूटरों को कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में सरकारी खर्च पर अभ्यास के लिए बुला लिया। 

विज्ञापन


साई ने ओलंपिक की तैयारियों के लिए एनआरएआई के कोर ग्रुप में और डेवलपमेंट ग्रुप के जूनियर शूटरों के लिए पहले से ही रेंज खोल रखी है। अब उसने पांच अक्तूबर से राष्ट्रीय दल में शामिल 64 अतिरिक्त शूटरों को भी रेंज में अपने खर्च पर प्रैक्टिस करने की अनुमति दे दी है। साई कोर ग्रुप में शामिल शूटरों को एक कैंप की तरह होटल में ठहराने की व्यवस्था भी कराएगी। वहीं राष्ट्रीय दल में शामिल शूटरों को रेंज और कारतूस उपलब्ध कराए जाएंगे। प्रैक्टिस के लिए आने वाले शूटरों को सात दिनों के एकांतवास में जाना होगा। 
विज्ञापन


सूत्र खुलासा करते हैं कि 20 शूटरों ने एनआरएआई को कैंप में शामिल नहीं होने के लिए लिखा था। फेडरेशन ने शूटरों से यह भी कहा था कि जिन शूटरों का मेल नहीं आएगा तो माना जाएगा कि वह कैंप में शामिल नहीं होना चाहते। जिन शूटरों ने कैंप के बारे में मेल नहीं किया। उनकी संख्या 50 के करीब है। ऐसे में तकरीबन 40 शूटर ही कैंप में शामिल होने के पक्षधर है। ये भी दिल्ली-एनसीआ या आसपास के इलाकों के  हैं। देखने वाली बात होगी कि साई ने कैंप में नहीं आने के इच्छुक शूटरों को किस तरह बुलाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed