फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   now milkha singh is not happy after yogeshwer dutt

सलमान को गुडविल एंबेस्डर बनाने पर हंगामा, मिल्खा ने खोला मोर्चा

Sun, 24 Apr 2016 06:49 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 24 Apr 2016 06:49 PM IST
विज्ञापन
now milkha singh is not happy after yogeshwer dutt
- फोटो : Getty Images

फिल्म अभिनेता सलमान खान को रियो ओलंपिक में भारत का प्रतिनि‌धित्व बनाए जाने का मामला निंरतर तूल पकड़ता जा रहा है। पहले ओलंपिक पदक विजेता योगेश्वर दत्त ने ट्वीट कर इस सबंध में नाराजगी जाहिर की थी अब भारत के पूर्व धावक मिल्‍खा सिंह योगेश्वर के समर्थन में कूद गए हैं।

विज्ञापन


वहीं, दूसरी ओर खेल जगत के अन्य दिग्गज भी इस बहस में पीछे नहीं हैं। एक धड़ा सलमान खान के समर्थन में भी खड़ा हो चुका है। उन्होंने सलमान को गुडविल एंबेस्डर बनाए जाने का समर्थन किया है।
विज्ञापन


गोल्ड मेडलिस्ट मिल्‍खा ने कहा, "मुझे समझ नहीं आता कि क्या सोचकर सलमान को रियो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधत्व बनाया गया। यह गलत है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्लाइंग सिख यहीं नहीं रुके उन्होंने एक सवाल भी किया, "क्या फिल्म जगत में किसी खिलाड़ी को एंबेस्डर की जगह मिलती हैं, नहीं तो खेल में खिलाड़ियों को दरकिनार करते हुए फिल्म सितारे को ‌क्यों लिया गया है?"

गौरतलब है कि, इससे पहले सलमान खान को गुडविल एंबेस्डर चुने के बाद पहलवान योगेश्वर दत्त ने सवाल उठाए थे, जिसके बाद सोशल मीडिया वेबसाइट ट्विटर पर बहस छिड़ गई। बहुत से लोगों ने योगेश्वर की राय का समर्थन किया तो कुछ ने उनकी मंशा पर ही सवाल उठाए।

कुछ खेल दिग्गज सलमान के पक्ष में

now milkha singh is not happy after yogeshwer dutt

सलमान को गुडविल एंबेस्डर बनाने के मामले में ‌खेल जगत के कुछ  दिग्गजों ने इसे एक सकारात्मक पक्ष बताया है,

आईओए के वाइस प्रेसिडेंट तरलोचन सिंह ने कहा है कि सलमान खान यूथ में काफी फेमस हैं और उनके एंबेस्डर बनाए जाने से युवाओं में ओलंपिक खेल के प्रति दिलचस्पी और बढ़ेगी।

पूर्व ओलंपिक खिलाड़ी अश्विनी नचप्पा का कहना है कि वह सलमान को रियो ओलंपिक में गुडविल एंबेस्डर बनाए जाने का पूरा समर्थन करती हैं, क्योंकि वह एक आईकन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed