फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्रिकेटर्स के बाद अब हॉकी दिग्गजों के निशाने पर अफरीदी, धनराज और टिर्की ने जमकर लताड़ा

Tue, 19 May 2020 09:03 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 19 May 2020 09:03 AM IST
विज्ञापन
Now Dilip Tirkey and Dhanraj Pillay slams shahid afridi on comment over Narendra Modi
शाहिद अफरीदी - फोटो : ट्विटर

पाकिस्तान के पूर्व हरफनमौला शाहिद अफरीदी के भारत विरोधी बयान को भारतीय हॉकी के दिग्गजों धनराज पिल्लै और दिलीप टिर्की ने खेलभावना के विपरीत आचरण बताते हुए कहा कि जब पूरी दुनिया कोरोना वायरस महामारी से जूझ रही है, इस तरह की ‘अनर्गल’ बयानबाजी का औचित्य समझ से परे है। अफरीदी ने एक वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर धार्मिक भेदभाव करने के आरोप लगाए थे। यह वीडियो कल सोशल मीडिया पर चलन में आ गया था।

Now Dilip Tirkey and Dhanraj Pillay slams shahid afridi on comment over Narendra Modi
धनराज पिल्लै - फोटो : SELF

भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान और चार ओलंपिक, चार विश्व कप, चार एशियाई खेलों में भाग ले चुके महान फॉरवर्ड धनराज ने कहा, 'हमारे प्रधानमंत्री के बारे में इस तरह की अपमानजनक बातें बर्दाश्त के काबिल नहीं है। लगता है कि सरहद पार से आतंकवाद को बढावा देने की कोशिशें नाकाम होने से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। जहां तक अफरीदी का सवाल है तो बतौर खिलाड़ी जो कुछ भी उनका सम्मान था, उन्होंने गंवा दिया। एक खिलाड़ी को इस तरह के बयान शोभा नहीं देते। हमारे दौर में पाकिस्तान के महान हॉकी खिलाड़ियों शाहबाज अहमद, ताहिर जमां, मंसूर अहमद सभी से हमारी दोस्ती थी जो आज तक कायम है। ताहिर ने तो दस दिन पहले ही फोन करके कोरोना महामारी को लेकर कुशलक्षेम पूछी।’

Now Dilip Tirkey and Dhanraj Pillay slams shahid afridi on comment over Narendra Modi
Dilip Tirkey

अपने दौर में भारतीय हॉकी की दीवार कहे जाने पूर्व कप्तान और महान डिफेंडर टिर्की ने कहा कि हॉकी हो या क्रिकेट, खेल देशों को जोड़ने का काम करते हैं, तोड़ने का नहीं। उन्होंने कहा, ‘कोई भी खेल देशों को जोड़ने का काम करता है। चाहे हॉकी हो या क्रिकेट। एक खिलाड़ी को खेलभावना का परिचय अपने आचरण में भी देना चाहिए और आने वाली पीढी के खिलाड़ियों के लिए मिसाल बनना चाहिए।’ भारत के लिए तीन ओलंपिक और 412 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके टिर्की ने कहा, ‘अफरीदी को भारत में बतौर खिलाड़ी काफी प्यार और सम्मान मिला जो शायद उन्हें महसूस नहीं हुआ या दिखाई नहीं दिया।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Now Dilip Tirkey and Dhanraj Pillay slams shahid afridi on comment over Narendra Modi
दिलिप टिक्री - फोटो : toi

बीजू जनता दल के राज्यसभा सदस्य रहे टिर्की ने कहा, ‘ऐसे में जब पूरी दुनिया कोरोना महामारी से जूझ रही है और सारे देश एक दूसरे की मदद कर रहे हैं, उनके इस तरह के बयान अप्रासंगिक और समझ से परे हैं। हो सकता है कि राजनीति में प्रवेश के लिये वे यह सब कह रहे हों, लेकिन इससे उन्होंने सम्मान ही खोया है।’

विज्ञापन
Now Dilip Tirkey and Dhanraj Pillay slams shahid afridi on comment over Narendra Modi
शाहिद अफरीद के बयान के बाद बवाल - फोटो : ट्विटर

भारत के पूर्व स्टार क्रिकेटरों युवराज सिंह और हरभजन सिंह ने भी कोरोना महामारी के दौरान शाहिद अफरीदी फाउंडेशन के लिए दान की अपील पर खेद जताते हुए कहा कि भविष्य में इसका सवाल ही नहीं उठता। धनराज ने कहा, ‘एक खिलाड़ी हमेशा जज्बाती होकर सोचता है और कोई भावनात्मक अपील करता है तो उसे मना नहीं कर सकता। फिर वह किसी भी देश का हो लेकिन अब ऐसे लोगों के साथ दरियादिली दिखाने की कोई जरूरत नहीं है।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed