{"_id":"5ea63aca5ea72637c24f51d3","slug":"nomination-process-for-national-sports-awards-delayed-due-to-covid-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की प्रक्रिया में भी होगी देरी, मई से मांगे जाएंगे आवेदन","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की प्रक्रिया में भी होगी देरी, मई से मांगे जाएंगे आवेदन
Mon, 27 Apr 2020 07:22 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 27 Apr 2020 07:22 AM IST
विज्ञापन
खेल पुरस्कार
- फोटो : social media
राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के चलते इस बार राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की चयन प्रक्रिया में भी देरी होगी। खेल मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि इसके लिए आवेदन मई से मांगे जाएंगे। मंत्रालय आमतौर पर अप्रैल में पुरस्कारों के लिए नामांकन मांगता है। इन्हें प्रदान करने का समारोह 29 अगस्त को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर होता है। लेकिन इस साल महामारी के चलते यह प्रक्रिया अभी तक शुरू नहीं हुई है।
राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों में राजीव गांधी खेल रत्न, अर्जुन, द्रोणाचार्य और ध्यानचंद पुरस्कार शामिल हैं जिन्हें हर साल देश के राष्ट्रपति द्वारा दिया जाता है। अधिकारी ने कहा, ‘मंत्रालय ने अभी तक राष्ट्रीय खेल पुरस्कार आवेदनों के लिए सर्कुलर जारी नहीं किया है। यह प्रक्रिया अप्रैल के महीने तक पूरी हो जानी चाहिए लेकिन इस साल हालात ही इस तरह के हैं। लेकिन उम्मीद है कि सर्कुलर मई में जारी किया जाएगा।’