फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   no pocket money for Players since Olympics

चिंताजनक: ओलंपिक के बाद से बंद है खिलाड़ियों का जेब खर्च

Thu, 07 Oct 2021 06:29 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 07 Oct 2021 06:29 AM IST
सार

टोक्यो ओलंपिक को खत्म हुए दो माह हो गए हैं। बावजूद इसके टॉप्स के तहत पदक के उम्मीदवारों का न तो चयन किया गया है और न ही खिलाड़ियों को प्रति माह दिया जाने वाले 50 हजार रुपये का जेब खर्च मिल रहा है।

विज्ञापन
no pocket money for Players since Olympics
ओलंपिक पदक विजेता - फोटो : Self

विस्तार

एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों को एक साल से भी कम समय बचा है, लेकिन इन खेलों की तैयारियों के लिए जिम्मेदार टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (टॉप्स) का गठन अब तक नहीं हुआ है।

विज्ञापन


ओलंपिक के बाद से खिलाड़ियों की तैयारियों और टॉप्स के गठन के लिए जिम्मेदार मिशन ओलंपिक सेल (एमओसी) की एक भी बैठक नहीं हुई है। टोक्यो ओलंपिक तक टॉप्स में 220 और टॉप्स डेवलपमेंटल ग्रुप में 254 खिलाड़ी शामिल थे। डेवलपमेंटल ग्रुप में शामिल खिलाड़ियों को 25 हजार रुपये प्रति माह जेब खर्च दिया जाता है। 
विज्ञापन


अगले साल होने से एशियाई व राष्ट्रमंडल खेल 
अगले वर्ष 10 से 25 सितंबर तक हांगझाऊ (चीन) में होने वाले एशियाई खेलों में देश को काफी पदकों की उम्मीद है। इन खेलों की तैयारियों का खाका अब तक नहीं खींचा जा सका है। इन खेलों से पहले जुलाई में बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेल भी होने हैं। टॉप्स के तहत खिलाड़ियों का चयन नहीं होने से पदक के दावेदार अब तक इन खेलों की तैयारियों की रूपरेखा तैयार नहीं कर सके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खेल संघों के साथ मंत्रणा शुरू 
अमूमन ओलंपिक के कुछ समय बाद ही टॉप्स का गठन कर लिया जाता है। लेकिन टॉप्स सीईओ राजेश राजगोपालन के त्यागपत्र के बाद उनकी जगह अब तक किसी का चयन नहीं हो सका है। हालांकि टॉप्स में नए खिलाड़ियों को शामिल करने के लिए साई ने खेल संघों के साथ बैठकों का दौर शुरू कर दिया है। डेवलपमेंटल ग्रुप के तहत खिलाड़ियों की मदद की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed