{"_id":"5ea237618ebc3e90b0145b06","slug":"no-chance-of-postponing-tokyo-olympics-again-said-organising-panel-chief-yoshiro-mori","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलंपिक दोबारा टालना तकनीकी तौर पर संभव नहीं: योशिरो","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
ओलंपिक दोबारा टालना तकनीकी तौर पर संभव नहीं: योशिरो
Fri, 24 Apr 2020 06:18 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 24 Apr 2020 06:18 AM IST
विज्ञापन
टोक्यो ओलंपिक 2020
- फोटो : सोशल
ओलंपिक आयोजन समिति के अध्यक्ष योशिरो मोरी ने चेताया है कि कोरोना वायरस महामारी के कारण एक साल के लिए स्थगित किए गए खेलों को और आगे नहीं बढाया जा सकता। टोक्यो 2020 के अध्यक्ष योशिरो मोरी ने कहा कि खेलों को 23 जुलाई 2021 से आगे नहीं बढाया जा सकता।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘खेल प्रबंधन के अलावा खिलाड़ियों और तमाम मसलों के बारे में सोचो। इसे दो साल के लिए टालना तकनीकी तौर पर संभव नहीं है।’ मोरी ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री शिंजो आबे से पहले पूछा था कि क्या खेलों को दो साल के लिए टालना होगा, इस पर प्रधानमंत्री ने ही एक साल के स्थगन का फैसला लिया था।
विज्ञापन
आयोजकों ने कहा है कि ये खेल कोरोना वायरस पर इंसानियत की जीत के परिचायक होंगे लेकिन अब सवाल उठने लगे हैं कि क्या एक साल के भीतर खेल हो भी सकेंगे। इस सप्ताह कोबे यूनिवर्सिटी के संक्रामक रोग विभाग के प्रोफेसर केंतारो इवाता ने कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो मुझे नहीं लगता कि खेल अगले साल भी हो सकेंगे। इसके लिए जापान ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में कोरोना वायरस काबू में लाना होगा।’
विज्ञापन