फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   NIS Bangalore worker dies of corona, hockey players staying in same camp

NIS बंगलूरू के कर्मी की कोरोना से मौत, संस्थान में मौजूद हैं कई खिलाड़ी और कोच

Wed, 20 May 2020 07:08 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 20 May 2020 07:08 AM IST
विज्ञापन
NIS Bangalore worker dies of corona, hockey players staying in same camp
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

एनआईएस बंगलूरू के एक कर्मी की कोरोना वायरस के चलते मृत्यु हो गई। यह कर्मी यहां की मेस में कार्यरत था। कर्मी की मौत के बाद संस्थान में हड़कंप मच गया। इसका कारण यहां पुरुष और महिला हॉकी टीम के अलावा एथलेटिक्स का कैंप लगा होना है। साथ ही यहां कई विदेशी कोच रह रहे हैं। कर्मी के संपर्क में आए चार सदस्यों को एकांतवास में भेज दिया गया है। साथ ही संस्थान में किसी के भी आने-जाने पर सख्त पाबंदी लगा दी गई है।

विज्ञापन


साई से मिली जानकारी के मुताबिक 55 वर्षीय हनुमंत रायप्पा एनआईएस बंगलूरू की मेस में खिलाड़ियों को खाना बनाकर देने वाली टीम में थे, लेकिन जो लोग बाहर रह रहे हैं। उन्हें अंदर आने की इजाजत नहीं थी। सूत्र बताते हैं कि हनुमंत रायप्पा 15 मई को कुछ देर के लिए अंदर आए। जहां वह चार लोगों से मिले। इन्हीं चार लोगों को एकांतवास में भेजा गया है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक हनुमंत अस्पताल में किसी को देखने के लिए गए थे। जहां वह गिर पड़े। लोगों ने समझा उन्हें दिल का दौरा पड़ा है, लेकिन अस्पताल की ओर से कराए गए टेस्ट में उन्हें कोरोना निकला। इसके बाद ही उनके घर को सील कर इसकी सूचना संस्थान को दे दी गई। हालांकि यह दावा किया जा रहा है कि हॉकी टीम के खिलाड़ियों के अलावा एथलीटों का संपर्क मेस कर्मी से नहीं हुआ और न ही उनके हाथ का बना खाना खिलाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed