फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Nikhat Zareen and Ankushita spectacular victory, made it to semifinals of the Elite Women Boxing Tournament

Boxing: निकहत और अंकुशिता की शानदार जीत, एलीट महिला मुक्केबाजी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में बनाई जगह

Mon, 30 Jun 2025 09:07 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 30 Jun 2025 09:07 AM IST
सार

क्वार्टरफाइनल के अन्य नतीजों में प्रीति (54 किग्रा), ज्योति (51 किग्रा) और देविका घोरपड़े (51 किग्रा) ने सर्वसम्मत फैसलों से सेमीफाइनल में जगह बनाई।

विज्ञापन
Nikhat Zareen and Ankushita spectacular victory, made it to semifinals of the Elite Women Boxing Tournament
निकहत जरीन - फोटो : ANI

विस्तार

दो दफा की विश्व चैंपियन निकहत जरीन ने रविवार को यहां एलीट महिला मुक्केबाजी टूर्नामेंट के दूसरे दिन शानदार जीत से 51 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। निकहत ने कल्पना पर 5-0 से शानदार जीत के साथ घरेलू दर्शकों को खुश कर दिया।
विज्ञापन

पूर्व युवा विश्व चैंपियन अंकुशिता बोरो ने भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और राजस्थान की मुक्केबाज पार्थवी पर 5-0 की शानदार जीत के साथ 65 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। क्वार्टरफाइनल के अन्य नतीजों में प्रीति (54 किग्रा), ज्योति (51 किग्रा) और देविका घोरपड़े (51 किग्रा) ने सर्वसम्मत फैसलों से सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तमिलनाडु की वी लक्ष्या (51 किग्रा) ने लक्ष्मी देवी पर 5-0 की जीत से प्रभावित किया जबकि तनु (54 किग्रा), शशि (65 किग्रा) और यशी शर्मा (65 किग्रा) भी मजबूत प्रदर्शन की बदौलत अगले दौर में पहुंची। अंकुशिता की ‘टॉप्स’ साथी गीतिमोनी गोगोई 70 किग्रा में आरएससी (रेफरी द्वारा मुकाबला रोकना) के जरिए आगे बढ़ीं और बेबीरोजसाना चानू (57 किग्रा) ने भी जीत दर्ज की।
विज्ञापन

सेमीफाइनल सोमवार को होंगे। यह टूर्नामेंट पटियाला में होने वाले एलीट राष्ट्रीय शिविर में जगह बनाने के लिए आयोजित कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed