फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   New Zealand fans set to flock to Super Rugby games

कोरोना मुक्त हुआ न्यूजीलैंड, अब सुपर रग्बी मैच में 35,000 प्रशंसकों के पहुंचने की उम्मीद

Tue, 09 Jun 2020 08:42 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 09 Jun 2020 08:42 PM IST
विज्ञापन
New Zealand fans set to flock to Super Rugby games
न्यूजीलैंड की राष्ट्रीय रग्बी टीम - फोटो : सोशल मीडिया

डुनेडिन स्थित हाईलैंडर्स को उम्मीद है कि शनिवर को चीफ्स के खिलाफ सुपर रग्बी मैच के लिए 20 हजार दर्शक पहुंचेंगे। कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप के बाद यह पहला बड़ा रग्बी मैच है जो दर्शकों की मौजूदगी में आयोजित होगा।

विज्ञापन


सुपर रग्बी ओटियारोआ रग्बी यूनियन का पहला बड़ा टूर्नामेंट है जो कोविड-19 महामारी के प्रकोप के बाद दोबारा शुरू हुआ है और यह दुनिया की शुरुआती बड़ी खेल प्रतियोगिता में से एक है जिसमें दर्शकों की संख्या पर कोई सीमा तय नहीं की गई है।
विज्ञापन


दूसरी तरफ आकलैंड स्थिति ब्ल्यूज टीम को रविवार को हरिकेन्स के खिलाफ होने वाले मैच में 35 हजार लोगों के हिस्सा लेने की उम्मीद है क्योंकि इस मुकाबले में राष्ट्रीय टीम के कई खिलाड़ी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूजीलैंड सरकार ने सार्वजनिक रूप से लोगों के जुटने की संख्या को लेकर सोमवार को सभी तरह की रोक हटा दी जिसका मतलब है कि अब सामाजिक दूरी की जरूरत नहीं है और मैचों के दौरान स्टेडियम की क्षमता के जितने दर्शक आ सकते हैं। न्यूजीलैंड में अभी कोविड-19 का कोई सक्रिय मामला नहीं है और पिछले 18 दिन में कोई नया मामला भी सामने नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed