{"_id":"5b6d4adf4f1c1bb35d8b82d0","slug":"neeraj-chopra-will-be-flag-bearer-of-indian-contingent-in-asian-games-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशियाई खेल 2018: जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा होंगे भारतीय दल के ध्वजवाहक","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
एशियाई खेल 2018: जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा होंगे भारतीय दल के ध्वजवाहक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 10 Aug 2018 01:50 PM IST
विज्ञापन
नीरज चोपड़ा
स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा को 18 अगस्त को जकार्ता में होने वाले एशियाई खेलों के उद्घाटन समारोह के लिये आज भारतीय दल का ध्वजवाहक चुना गया। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने आज दल के लिए आयोजित रवानगी समारोह के दौरान यह घोषणा की। एशियाई खेलों का आयोजन 18 अगस्त से दो सितंबर तक जकार्ता और पालेमबांग में किया जायेगा।
विज्ञापन
20 वर्षीय नीरज मौजूदा राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन हैं और उन्होंने पिछले महीने फिनलैंड में सावो खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। नीरज ने 2017 में एशियाई एथलेटिक चैंपियनशिप में 85.23 मीटर के थ्रो से स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। उन्होंने पोलैंड में 2016 आईएएएफ विश्व अंडर-20 चैम्पियनशिप में भी स्वर्ण पदक हासिल किया था।
विज्ञापन
याद हो कि पूर्व हॉकी कप्तान सरदार सिंह 2014 एशियाई खेलों में भारत के ध्वजवाहक थे। भारतीय खिलाड़ियों ने दक्षिण कोरिया के इंचियोन में पिछले चरण में 11 स्वर्ण, 10 रजत और 36 कांस्य पदक से कुल 57 पदक हासिल किये थे।
विज्ञापन