फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Neeraj Chopra says My body was in pain day after Olympic gold but it was worth it

खुलासा: गोल्ड जीतने के एक दिन बाद दर्द से परेशान थे नीरज, बोले- जब से जीता.. जेब में रखकर घूम रहा हूं

Mon, 09 Aug 2021 09:30 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 09 Aug 2021 09:30 PM IST
सार

टोक्यो ओलंपिक के पदक विजेताओं को दिल्ली के अशोका होटल में सोमवार को जोरदार तरीके से स्वागत किया गया। इस दौरान स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने एक खुलासा किया।

विज्ञापन
Neeraj Chopra says My body was in pain day after Olympic gold but it was worth it
नीरज चोपड़ा - फोटो : PTI

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक के पदक विजेताओं को दिल्ली के अशोका होटल में सोमवार को जोरदार तरीके से स्वागत किया गया। सम्मान समारोह में खेल मंत्री ने उन्हें स्मृति चिन्ह और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान 'खेलों के महाकुंभ' में कामयाबी की नई इबारत लिखने वाले नीरज चोपड़ा ने एक खुलासा किया। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद उन्हें दर्द हो रहा था, लेकिन ऐतिहासिक रिजल्ट के बाद उन्हें उस दर्द को सहने में कोई तकलीफ नहीं हुई। बता दें कि नीरज ने 87.58 मीटर का थ्रो फेंक भारत को ओलंपिक के इतिहास में पहला गोल्ड दिलाया।

विज्ञापन

नीरज ने बताए स्वर्ण पदक के असल मायने

नीरज चोपड़ा ने कहा, 'मुझे पता था कि मैंने कुछ खास कर दिया है। असल में मैंने सोचा कि मैंने अपना निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। मेरी थ्रो काफी अच्छी गई थी। उन्होंने कहा, 'अगले दिन मेरा पूरा बदन दुख रहा था लेकिन यह दर्द सहन करने में कोई समस्या नहीं थी।' नीरज ने आगे कहा, 'ये मेरा नहीं, पूरे देश का मेडल है। जब से मेडल जीता हूं, जेब में रखकर घूम रहा हूं।' सेना के 23 साल के इस खिलाड़ी ने कहा, 'मैं सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि अपना 100 फीसदी दो और घबराओ नहीं, विरोधी चाहे कोई भी हो। आपको बस यही करने की जरूरत है और इस स्वर्ण पदक के यही मायने हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

नीरज ने खत्म किया 121 साल का इंतजार

भारत का एथलेटिक्स में ओलंपिक पदक जीतने का पिछले 121 साल का इंतजार खत्म कर दिया। नीरज ओलंपिक में ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतने वाले देश के पहले और व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं। इससे पहले निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने बीजिंग ओलंपिक 2008 में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल में स्वर्ण पदक जीता था।

विज्ञापन

87.58 मीटर दूर भाला फेंक जीता गोल्ड

नीरज ने पहले प्रयास में 87.03 मीटर भाला फेंका था और वह शुरू से ही पहले स्थान पर चल रहे थे। वहीं, दूसरे प्रयास में नीरज ने 87.58 मीटर भाला फेंका। यहीं उनका गोल्ड मेडल पक्का हो गया था। तीसरे प्रयास में वह 76.79 मीटर भाला ही फेंक पाए जबकि चौथे प्रयास में फाउल कर गए। उन्होंने छठे प्रयास में 84.24 मीटर भाला फेंका। 
 

गोल्ड जीतने के बाद नीरज ने कहा था, विश्वास नहीं हो रहा

गोल्ड जीतने के बाद नीरज ने कहा था, 'विश्वास नहीं हो रहा। पहली बार है जब भारत ने एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक जीता है इसलिए मैं बहुत खुश हूं। हमारे पास अन्य खेलों में ओलंपिक का एक ही गोल्ड है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed