फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Neeraj Chopra reply Abhinav Bindra tweets, Your gold in 2008 gave Indian athletes the belief that we can also be among the worlds best

नीरज ने फिर जीता दिल: अभिनव बिंद्रा के ट्वीट का दिया ऐसा जवाब, पढ़कर आप भी हो जाएंगे भावुक

Fri, 13 Aug 2021 07:56 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 13 Aug 2021 07:56 PM IST
सार

23 साल के नीरज चोपड़ा ने 'खेलों के महाकुंभ' में जो कमाल किया, उसकी कल्पना शायद ही किसी ने की होगी। मगर इस युवा एथलीट ने 87.58 मीटर का थ्रो कर टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रच दिया और 135 करोड़ देशवासियों का सिर ऊंचा किया।

विज्ञापन
Neeraj Chopra reply Abhinav Bindra tweets, Your gold in 2008 gave Indian athletes the belief that we can also be among the worlds best
नीरज चोपड़ा, अभिनव बिंद्रा - फोटो : social media

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक में कामयाबी की नई इबारत लिखने वाले भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा बड़े दिल वाले इंसान हैं। 23 साल के इस खिलाड़ी ने 'खेलों के महाकुंभ' में जो कमाल किया, उसकी कल्पना शायद ही किसी ने की होगी। मगर इस युवा एथलीट ने 87.58 मीटर का थ्रो कर टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रच दिया और 135 करोड़ देशवासियों का सिर ऊंचा किया। नीरज ने भारत का एथलेटिक्स में ओलंपिक पदक जीतने का पिछले 121 साल का इंतजार खत्म किया। इसके बाद नीरज को हर तरफ से बधाइयां मिलने लगीं। इस क्रम में 2008 बीजिंग ओलंपिक में गोल्ड जीतने वाले अभिनव बिंद्रा ने भी ट्वीट कर नीरज को बधाई दी। उन्होंने लिखा, आपने देश का सपना पूरा किया है। शुक्रिया! इसके अलावा, क्लब में आपका स्वागत है। आप पर बेहद गर्व है। मैं आपके लिए बहुत खुश हूं।'

विज्ञापन


बिंद्रा के इस ट्वीट का जवाब नीरज ने छह दन बाद दिया है लेकिन जवाब ऐसा है, जो भावुक कर देने वाला है। नीरज के इस ट्वीट से साफ झलकता है नीरज जमीन से जुड़े तो हैं ही लेकिन उनका दिल भी बहुत बड़ा है। नीरज ने अभिनव बिंद्रा के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, 'आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद सर। 2008 (बीजिंग ओलंपिक) में आपके गोल्ड ने भारतीय एथलीटों को यह विश्वास दिलाया कि हम भी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में शामिल हो सकते हैं। मैं क्लब में शामिल होने के लिए काफी खुश हूं और उम्मीद है कि जल्द ही हमारे साथ कई और लोग जुड़ सकते हैं।' नीरज का यह ट्वीट सबकुछ बयां करने के लिए काफी है। 
विज्ञापन

 


नीरज ओलंपिक में ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतने वाले देश के पहले और व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं। इससे पहले निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने बीजिंग ओलंपिक 2008 में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल में स्वर्ण पदक जीता था। नीरज ने पहले प्रयास में 87.03 मीटर भाला फेंका था और वह शुरू से ही पहले स्थान पर चल रहे थे। वहीं, दूसरे प्रयास में नीरज ने 87.58 मीटर भाला फेंका। यहीं उनका गोल्ड मेडल पक्का हो गया था। तीसरे प्रयास में वह 76.79 मीटर भाला ही फेंक पाए जबकि चौथे प्रयास में फाउल कर गए। उन्होंने छठे प्रयास में 84.24 मीटर भाला फेंका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed