फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Neeraj chopra nominated for Khel Ratna Toor and Arpinder Singh for Arjuna Award

नीरज चोपड़ा को खेलरत्न, तूर-अरपिंदर अर्जुन पुरस्कार के लिए नामित

Tue, 30 Apr 2019 10:54 PM IST
Mukesh Jha भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Published by: Mukesh Jha Updated Tue, 30 Apr 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
Neeraj chopra nominated for Khel Ratna Toor and Arpinder Singh for Arjuna Award
neeraj chopra

पिछले साल एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले स्टार चक्का फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को भारतीय एथलेटिक्स महासंघ ने खेलरत्न पुरस्कार के लिए नामांकित किया है। 

विज्ञापन


इक्कीस बरस के नीरज को पिछले साल अर्जुन पुरस्कार से नवाजा गया था। उन्होंने गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। उन्हें पिछले साल भी खेलरत्न के लिए नामांकित किया गया था लेकिन उन्हें अर्जुन पुरस्कार दिया गया । 
विज्ञापन


पिछले साल एशियाई खेलों में स्वर्ण और 88.06 मीटर के राष्ट्रीय रिकॉर्ड के बाद एएफआई ने उन्हें फिर खेलरत्न के लिये नामांकित किया है। ट्रैक और फील्ड के पांच खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार के लिए नामित किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता तेजिंदर पाल सिंह तूर (शाटपुट), अरपिंदर सिंह (त्रिकूद), मनजीत सिंह (800 मीटर), स्वप्ना बर्मन (हेप्टाथलन) और दुती चंद (100 और 200 मीटर में रजत) शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed