{"_id":"5da361b68ebc3e017834298c","slug":"neeraj-chopra-hima-das-among-national-campers-named-for-period-up-to-tokyo-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीरज-हिमा समेत कई खिलाड़ी रहेंगे टोक्यो ओलंपिक तक राष्ट्रीय शिविर का हिस्सा ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
नीरज-हिमा समेत कई खिलाड़ी रहेंगे टोक्यो ओलंपिक तक राष्ट्रीय शिविर का हिस्सा
Sun, 13 Oct 2019 11:11 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sun, 13 Oct 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
नीरज चोपड़ा और हिमा दास
- फोटो : सोशल मीडिया
जेवलिन थ्रो (भाला फेंक) के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा, 400 मीटर की धाविका हिमा दास और फर्राटा धाविका दुती चंद उन खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने टोक्यो ओलंपिक तक राष्ट्रीय शिविर के लिए चुना है।
विज्ञापन
नीरज और हिमा ने हाल में समाप्त हुई विश्व चैंपियनशिप में हिस्सा नहीं लिया था जबकि दुती सेमीफाइनल के लिये क्वालीफाई करने में नाकाम रही थी। गोला फेंक के एथलीट इंदरजीत सिंह का नाम भी इस सूची में शामिल था लेकिन एएफआई ने बाद कहा कि उनका नाम हटा दिया जाएगा। इंदरजीत पर खेल पंचाट ने इस महीने के शुरू में चार साल का प्रतिबंध लगाया था।
विज्ञापन