फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Neeraj Chopra Classic Javelion Throw competition will be held on July 5 Bengaluru, 12 stars will participate

NC Classic: पांच जुलाई को होगी नीरज चोपड़ा क्लासिक भाला फेंक प्रतियोगिता, 12 सितारे टूर्नामेंट में होंगे शामिल

Tue, 03 Jun 2025 01:30 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 03 Jun 2025 01:30 PM IST
सार

भारत में पहली बार किसी अंतरराष्ट्रीय भाला फेंक प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। पहले यह प्रतियोगिता 24 मई को आयोजित की जानी थी। इस प्रतियोगिता का आयोजन ओलंपिक में दो पदक जीतने वाले चोपड़ा द्वारा जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स के सहयोग से किया जा रहा है और इसे भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) से मंजूरी मिली हुई है।

विज्ञापन
Neeraj Chopra Classic Javelion Throw competition will be held on July 5 Bengaluru, 12 stars will participate
नीरज चोपड़ा और किशोर जेना - फोटो : ANI

विस्तार

भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष के कारण पिछले महीने स्थगित की गई नीरज चोपड़ा क्लासिक अंतरराष्ट्रीय भाला फेंक प्रतियोगिता अब पांच जुलाई को बेंगलुरु में आयोजित की जाएगी। आयोजकों ने मंगलवार को यह घोषणा की। श्री कांतीरवा स्टेडियम में आयोजित की जाने वाली इस प्रतियोगिता में 12 खिलाड़ी भाग लेंगे।
विज्ञापन

भारत में पहली बार अंतरराष्ट्रीय भाला फेंक प्रतियोगिता
भारत में पहली बार किसी अंतरराष्ट्रीय भाला फेंक प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। पहले यह प्रतियोगिता 24 मई को आयोजित की जानी थी। इस प्रतियोगिता का आयोजन ओलंपिक में दो पदक जीतने वाले चोपड़ा द्वारा जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स के सहयोग से किया जा रहा है और इसे भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) से मंजूरी मिली हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टूर्नामेंट में 12 खिलाड़ी होंगे शामिल, देखें लिस्ट
टूर्नामेंट में विदेश के सात सर्वश्रेष्ठ भाला फेंक खिलाड़ी शामिल होंगे और नीरज चोपड़ा समेत पांच भारतीय खिलाड़ी शामिल होंगे। चोपड़ा के अलावा इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अन्य भारतीय खिलाड़ी एशियाई चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता सचिन यादव, किशोर जेना, रोहित यादव और साहिल सिलवाल हैं। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विदेशी खिलाड़ियों में दो बार के विश्व चैंपियन ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स (व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 93.07 मीटर), जर्मनी के 2016 ओलंपिक स्वर्ण विजेता थॉमस रोहलर ( 93.90 मीटर), कीनिया के 2015 के विश्व चैंपियन जूलियस येगो (92.72 मीटर), अमेरिका के कर्टिस थॉम्पसन ( 87.76 मीटर), जापान के एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता जेनकी डीन ( 84.28 मीटर), श्रीलंका के रुमेश पथिरेज ( 85.45 मीटर) और ब्राजील के लुईज मौरिसियो दा सिल्वा (86.34 मीटर) शामिल हैं।
विज्ञापन

जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स की ओर से आया बयान
जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी करण यादव ने कहा, 'नीरज चोपड़ा क्लासिक को फिर से आयोजित करने के लिए बहुत बड़े सामूहिक प्रयास की जरूरत थी और हमें पांच जुलाई को इसके आयोजन की पुष्टि करते हुए खुशी हो रही है।' विश्व एथलेटिक्स से श्रेणी ए का दर्जा प्राप्त इस प्रतियोगिता का आयोजन पहले पंचकुला में होना था लेकिन सीधे प्रसारण के लिए पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था नहीं होने के कारण इसकी मेजबानी बेंगलुरु को सौंपी गई।

क्या होगी टिकटों की कीमत?
आयोजकों के अनुसार इस प्रतियोगिता के लिए टिकट की कीमत 199 रुपये से लेकर 9,999 रुपये तक होगी। इसके अलावा 15 व्यक्तियों के लिए पांच कॉर्पोरेट बॉक्स 44,999 रुपये में उपलब्ध हैं। थ्रोअर रनवे के पास एक विशेष स्टैंड की कीमत 9,999 रुपये है, जबकि रनवे के ठीक पीछे स्थित नॉर्थ अपर स्टैंड में एक और विशेष स्टैंड 2,999 रुपये में उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed