फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Naveen Patnaik announces cash awards for medal winners in Tokyo Olympics from Odisha

ओडिशा: टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने वाले होंगे मालामाल, सीएम ने की करोड़ों रुपये देने की घोषणा

Thu, 08 Jul 2021 10:17 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 08 Jul 2021 10:17 PM IST
सार

सीएम पटनायक ने टोक्यो ओलंपिक खेलों में स्वर्ण जीतने वाले खिलाड़ियों को छह करोड़ रुपये, रजत पदक जीतने वाले को चार करोड़ और कांस्य पदक जीतने वाले को 2.5 करोड़ रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की।

विज्ञापन
Naveen Patnaik announces cash awards for medal winners in Tokyo Olympics from Odisha
नवीन पटनायक - फोटो : File PIC

विस्तार

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने गुरुवार को कहा कि टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने वाले राज्य के खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार दिया जाएगा। सीएम पटनायक ने टोक्यो ओलंपिक खेलों में स्वर्ण जीतने वाले खिलाड़ियों को छह करोड़ रुपये, रजत पदक जीतने वाले को चार करोड़ और कांस्य पदक जीतने वाले को 2.5 करोड़ रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की। बता दें कि टोक्यो ओलंपिक का आयोजन 23 जुलाई से अगस्त तक होगा। 

विज्ञापन

 

उन्होंने साथ ही ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले प्रत्येक खिलाड़ी को 15 लाख रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा भी की। ओडिशा के ओलंपियन से बात करते हुए पटनायक ने कहा कि प्रत्येक एथलीट का सपना ओलंपिक में खेलने का होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने ओडिशा की ओलंपियन दुती चंद, प्रमोद भगत, दीप ग्रेस एक्का, नमिता टोप्पो, बीरेंद्र लकड़ा और अमित रोहिदास को इस मौके पर बधाई दी। उन्होंने कहा, 'आप ओडिशा के युवाओं के आदर्श बन गये हो। मैं उम्मीद करता हूं कि आप अपनी मेहनत, दृढ़संकल्प और अनुशासन से पदक जीतोगे।'

11.10 सेकंड और सेमीफाइनल तक पहुंचना मेरा लक्ष्य- दुती चंद

विश्व रैंकिंग कोटा के जरिये टोक्यो ओलंपिक में जगह बनाने वाली ओडिशा की फर्राटा धाविका दुती चंद ने कहा कि खेलों में मेरा लक्ष्य 11.10 सेकंड की टाइमिंग निकालना और सेमीफाइनल में पहुंचना है। दुती ने एक इंटरव्यू में कहा, 'मैने एशियाई स्तर पर पदक जीता है लेकिन ओलंपिक में दुनिया भर के शीर्ष खिलाड़ी आते हैं। अमेरिका या जर्मनी के धावकों का टाइमिंग तो 10 सेकंड के आसपास तक चला जाता है। मैने 11.10 का लक्ष्य रखा है, जिससे सेमीफाइनल तक आ सकती हूं।' बता दें कि एशियाई खेलों की रजत पदक विजेता दुती राष्ट्रीय अंतर राज्य सीनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में 100 मीटर फाइनल में चौथे स्थान पर रही थी जो उनकी ओलंपिक से पहले आखिरी रेस थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed