फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   National Youth Athletics Championship postponed due to rise of COVID-19 cases

National Youth Athletics Championship: कोरोना महामारी की वजह से स्थगित हुई चैंपियनशिप, एएफआई ने लिया बड़ा फैसला

Tue, 04 Jan 2022 10:35 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 04 Jan 2022 10:35 PM IST
सार

भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने इसी महीने की आखिरी में होने वाली राष्ट्रीय युवा चैंपियनशिप को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया है। एएफआई ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी

विज्ञापन
National Youth Athletics Championship postponed due to rise of COVID-19 cases
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने इसी महीने की आखिरी में होने वाली राष्ट्रीय युवा चैंपियनशिप को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया है। एएफआई ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी, इसमें कहा गया कि भोपाल में 27 से 29 जनवरी तक होने वाली चैंपियनशिप को कोविड के बढ़ते मामले की वजह से स्थगित करने का फैसला किया गया है। 

विज्ञापन


राष्ट्रीय युवा चैंपियनशिप कुवैत में एक से चार मार्च तक होने वाली एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए चयन ट्रायल थी। लेकिन कोरोना महामारी के कारण एशियाई चैंपियनशिप पहले ही स्थगित हो चुकी है।
विज्ञापन


एएफआई ने कहा, ‘एएफआई यह बताना चाहता है कि कुवैत में एक से चार मार्च 2022 तक होने वाली चौथी एशियाई युवा एथलेटिक्स चैंपियनशिप कोरोना महामारी के कारण स्थगित कर दी गई है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें कहा गया, ‘इसके मद्देनजर एएफआई ने भोपाल में 27 से 29 जनवरी तक होने वाली 17वीं राष्ट्रीय युवा एथलेटिक्स चैंपियनशिप भी आगामी सूचना तक स्थगित करने का फैसला किया है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed